{"_id":"699fbd262f9805b57d0f2a0f","slug":"know-about-rashmika-mandanna-career-before-her-marriage-with-vijay-deverakonda-2026-02-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉडलिंग से शुरू किया करियर, एक्टिंग के लिए परिवार को मनाया; साउथ में 'पुष्पा' तो हिंदी में दी 'एनिमल' जैसी हिट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
मॉडलिंग से शुरू किया करियर, एक्टिंग के लिए परिवार को मनाया; साउथ में 'पुष्पा' तो हिंदी में दी 'एनिमल' जैसी हिट
Thu, 26 Feb 2026 08:58 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:58 AM IST
सार
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी करने वाली हैं। इससे पहले आइए जानते हैं रश्मिका मंदाना के करियर के बारे में।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आज अभिनेता विजय देवरकोंडा से शादी होने वाली है। खबरों के मुताबिक दोनों एक दूसरे को लगभग 8 वर्षों से डेट कर रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों का रिश्ता फिल्म 'गीता गोविंदम' (2018) से शुरू हुआ। हालांकि रश्मिका ने 22 फरवरी 2018 को एक पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबरों की पुष्टि की। रश्मिका की शादी से पहले आइए उनके करियर पर एक नजर डालते हैं।
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक रश्मिका मंदाना का जन्म 6 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कोडगु जिले में हुआ। रश्मिका के पिता एक कॉफी शॉप चलाते थे। रश्मिका के मुताबिक उनका जीवन संघर्ष में बीता। उनके लिए खिलौने खरीदने के लिए उनके मां-बाप के पास पैसे नहीं थे। रश्मिका ने पत्रकारिता, मनोविज्ञान और अंग्रेजी में शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया।

एक्टिंग के लिए प्रोफेसर ने मनाया
रश्मिका के मुताबिक शुरूआत में उनका एक्टिंग में करियर बनाने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि उनके कॉलेज के प्रोफेसर ने उन्हें ऑडिशन देने के लिए मना लिया। अपनी पहली फिल्म साइन करने के बाद, उन्होंने अपने माता-पिता को बताया। उनके माता-पिता पहले तो एक्टिंग में उनके करियर को लेकर हिचकिचा रहे थे, बाद में वह मान गए।

साउथ की फिल्मों में की बेहतरीन अदाकारी
साल 2015 में एक सौंदर्य प्रतियोगिता जीतने के बाद, ऋषभ शेट्टी ने रश्मिका मंदाना को कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' (2016) में डेब्यू करने का प्रस्ताव दिया। इसमें उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट का रोल किया, जो इंजीनियर बनने का सपना देखती है। फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें (SIIMA) अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म गीता गोविंदम, डियर कॉमरेड, कन्नड़ फिल्म चमक और तेलुगु फिल्म पुष्पा जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी की।

बॉलीवुड फिल्मों में रश्मिका
साल 2022 तक रश्मिका मंदाना साउथ में काफी मशहूर हो चुकी थीं। उन्हें साल 2022 में बॉलीवुड फिल्म 'गुडबाय' में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म फ्लॉप रही। साल 2023 में वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आईं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसी फिल्म से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद वह 'छावा' (2025) में नजर आईं। यह फिल्म भी काफी कामयाब रही। वह 'सिकंदर' और 'थामा' में भी नजर आईं, हालांकि ये फिल्में अच्छा नहीं कर पाईं। जल्द ही वह 'कॉकटेल 2' का हिस्सा होंगी।