फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kushi: सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की 'कुशी' का टाइटल ट्रैक जारी, फैंस को भाया दोनों के बीच का रोमांस

Sat, 29 Jul 2023 10:03 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 29 Jul 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
Kushi Samantha Ruth Prabhu Vijay Deverakonda starrer film title track got released fans call it masterpiece
कुशी - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ की दमदार अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मीडिया की सुर्खियां में बनी हुई हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने अपनी सेहत की देखभाल करने के लिए फिल्मों से एक साल का ब्रेक लेने का फैसला किया है। इसके अलावा सामंथा विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' को लेकर भी काफी चर्चे में हैं। उनके फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है।

 
Kushi Samantha Ruth Prabhu Vijay Deverakonda starrer film title track got released fans call it masterpiece
कुशी - फोटो : सोशल मीडिया
जी हां, 'कुशी' के मेकर्स ने 28 जुलाई को फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है। इस गाने को हेशम अब्दुल वहाब ने गाया है। वहीं, रकीब आलम ने गाने के बोल लिखे हैं। रिलीज किए गए इस गाने में सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की किलर केमिस्ट्री की झलक दिखाई देती है। गाने में दोनों को एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। गाने रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
Kushi Samantha Ruth Prabhu Vijay Deverakonda starrer film title track got released fans call it masterpiece
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
नेटिजन्स ने गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को देखते हुए उनके ऊपर  प्यार की बौछार कर दी है। एक यूजर ने लिखा, "विजय और सामंथा मिलकर इसे और रोमांटिक बना रहे हैं।" दूसरे ने लिखा, "इस फिल्म का हर गाना चार्टबस्टर है।" एक अन्य ने लिखा, "क्या गाना है, मन को झकझोर देने वाला।" एक अन्य ने लिखा, "भावपूर्ण रचना और अद्भुत जोड़ी।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "सुपर गाना और बोल।"

Akelli Teaser: 'अस्तित्व उसकी लड़ाई है'...नुसरत भरूचा की 'अकेली' का दमदार टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Kushi Samantha Ruth Prabhu Vijay Deverakonda starrer film title track got released fans call it masterpiece
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सिनेमाप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'कुशी' जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों में रहने वाले एक सेना के जवान और एक लड़की की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। रोमांटिक ड्रामा के गाने पहले से ही दर्शकों का दिल जीत रहे हैं और फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है।

विज्ञापन
Kushi Samantha Ruth Prabhu Vijay Deverakonda starrer film title track got released fans call it masterpiece
कुशी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की यह रोमांटिक-ड्रामा फिल्म एक सितंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'शाकुंतलम' में देखा गया था। जल्द ही वह वरुण धवन संग अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Kangana Ranuat: 'कोई पता तो करो आज नेपो गैंग कहां बिजी है...', RARKPK के रिलीज डे पर कंगना ने किसपर कसा तंज
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed