मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल और निर्देशक-अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' का सीक्वल है, जिसने मलयालम सिनेमा में कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित किए थे। 'एल 2 एम्पुरान' को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह था, लेकिन पहले दिन के शुरुआती आंकड़े उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे हैं। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने कितनी कमाई की है।
L2 Empuraan Collection: पहले दिन बड़ा धमाल नहीं मचा सकी 'एल 2 एम्पुरान', जानें कैसा रहा कलेक्शन
L2 Empuraan Movie Box Office Collection Day 1: बड़े बजट की वजह से फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल नहीं मचा सकी। आइए जानते हैं कि गुरुवार को इस फिल्म ने कैसा कलेक्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है जो मलयालम सिनेमा के हिसाब से एक बड़ी लागत है। इस हिसाब से पहले दिन का कलेक्शन बस ठीक-ठाक ही कहा जा सकता है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात तक कमाई के आंकड़ों में थोड़ा बदलाव नजर आ सकता है।
Salman Khan: ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में लाए थे सलमान, लोगों ने बताया था हमशक्ल
'एल 2 एम्पुरान' की यह कमाई मलयालम सिनेमा के लिहाज से निश्चित रूप से प्रभावशाली है। हालांकि, 180 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को देखते हुए यह ओपनिंग संतोषजनक नहीं मानी जा सकती। फिल्म को अपने निवेश की भरपाई के लिए पहले वीकएंड और उसके बाद के दिनों में मजबूत प्रदर्शन करना होगा।अगर फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ अच्छा मिला तो यह आगे चलकर अच्छी कमाई कर सकती है।
'एल 2 एम्पुरान' की स्टारकास्ट इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। फिल्म में मुख्य भूमिका में मोहनलाल हैं। स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी फैंस पर जादू चला रही है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि वह इस फिल्म में अहम किरदार में भी नजर आए हैं। उनके अलावा, फिल्म में टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह और सूरज वेंजारामूडू जैसे सितारे भी हैं। मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में इस फिल्म को रिलीज किया गया है।
'एल 2 एम्पुरान' की राह में एक बड़ी चुनौती बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' है जो 30 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। 'सिकंदर' एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे एआर मुरुगदास ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे सितारे हैं। ईद के मौके पर रिलीज होने वाली 'सिकंदर' को लेकर फैंस में जबर्दस्त उत्साह है। यह हिंदी बेल्ट में 'एल 2 एम्पुरान' के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकती है।