दलपति विजय की 'लियो' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त सफलता हासिल कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। जहां यह फिल्म तमिल बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, केरल में इसने इतिहास रच दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 12 करोड़ रुपये कमाए, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक कलेकशन है। फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बीच निर्देशक लोकेश कनगराज मंगलवार को कुछ सिनेमाघरों का दौरा करने और यहां मीडिया से बातचीत करने के लिए केरल पहुंचे। हालांकि, यहां वह एक हादसे का शिकार हो गए।
Leo: 'लियो' के प्रचार के दौरान घायल हुए निर्देशक लोकेश कनगराज, सभी कार्यक्रमों को रद्द कर लौटे तमिलनाडु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह पहले से ही उम्मीद थी कि पलक्कड़ के अरोमा थिएटर कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचेंंगे, लेकिन भीड़ ने सभी गणनाओं को फेल कर दिया। लोकेश कनगराज को देखने को लिए बड़ी संख्या में लोग वहां उपस्थित थे, जिसकी वजह से उनके पैर में मामूली चोट भी आ गई।
बाद में, पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भी चलानी पड़ी। चोटिल होने के बाद निदेशक को राज्य में नियोजित अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर तमिलनाडु लौटना पड़ा। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लोकेश ने अरोमा थिएटर में ली गई एक सेल्फी साझा की, जिसमें सैकड़ों प्रशंसकों को फिल्म निर्माता के लिए जयकार करते देखा जा सकता है।
उन्होंने लिखा, “इस प्यार के लिए केरल को धन्यवाद.. पलक्कड़ में आप सभी को देखकर अभिभूत, खुश और आभारी हूं। भीड़ में एक छोटी सी चोट के कारण, मैं अन्य दो स्थानों और प्रेस मीटिंग में नहीं पहुंच सका। मैं निश्चित रूप से जल्द ही फिर से केरल में आप सभी से मिलने आऊंगा। तब तक लियो का उसी प्यार से आनंद लेते रहें।''
Thank you Kerala for your love.. Overwhelmed, happy and grateful to see you all in Palakkad. ❤️
Due to a small injury in the crowd, I couldn’t make it to the other two venues and the press meeting. I would certainly come back to meet you all in Kerala again soon. Till then… pic.twitter.com/JGrrJ6D1r3
बता दें कि लोकेश की मूल योजना में त्रिशूर में रागम थिएटर और एर्नाकुलम में कविता थिएटर का दौरा भी शामिल था। इसके बाद शाम को कोच्चि में उनकी एक निर्धारित प्रेस मीटिंग भी थी। गौरतलब है कि लोकेश कनगराज वर्तमान में भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और प्रशंसित फिल्मकारों में से एक हैं। उन्हें कैथी और विक्रम के लिए जाना जाता है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं।
Main Atal Hoon: बड़े पर्दे पर गूंजेगा वाजपेयी का संकल्प गान, हिंदू तन-मन, हिंदू जीवन, रग-रग हिंदू मेरा परिचय!