फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mansoor Trisha Dispute: मंसूर की माफी पर तृषा ने दी प्रतिक्रिया, पोस्ट साझा कर बोलीं- माफ करना दिव्य है

Fri, 24 Nov 2023 05:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 24 Nov 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
Mansoor Ali Khan Apologises to Trisha Krishnan actress reacts to Leo actor In Latest Post know in details
तृषा कृष्णन-मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस्राइल और गाजा युद्ध में चल रहे युद्ध विराम के बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इस समय दो कलाकारों के बीच युद्ध जैसा माहौल बना हुआ है। लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म 'लियो' फेम अभिनेता मंसूर अली खान और तृषा कृष्णन का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मंसूर अली खान, तृषा कृष्णन के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए धारा 509 और 354 (ए) के तहत कानूनी मामले का सामना कर रहे हैं। जमकर हो रहे विरोध के बावजूद मंसूर ने अपने विवादास्पद बयानों के लिए माफी मांगने से पहले इनकार कर दिया था। लेकिन पिछले दिनों हुई जुबानी जंग के बाद अब कोर्ट के द्वारा मिले झटके के परिणाम स्वरूप मंसूर अली खान ने तृषा से माफी मांगी, जिस पर हाल ही में अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है।  

Mansoor Ali Khan Apologises to Trisha Krishnan actress reacts to Leo actor In Latest Post know in details
तृषा कृष्णन-मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरहिट रही फिल्म 'लियो' में साथ काम करने वाले तृषा कृष्णन और मंसूर अली खान उस समय चर्चा में आए जब अभिनेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अभिनेत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणियां की थीं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंसूर अली खान ने कहा कि 'लियो' का हिस्सा होने के बावजूद उन्होंने तृषा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया। अभिनेता यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा था कि वह अभिनेत्री के साथ बेडरूम सीन करने का मौका गंवा चुके हैं। मंसूर अली खान की इस टिप्पणी ने साउथ सिनेमा में तूफान ला दिया था। इसकी तृषा, उनके प्रशंसकों और मशहूर हस्तियों ने आलोचना की थी। हालांकि, इसके बावजूद भी मंसूर अली खान ने अभिनेत्री से माफी मांगने से मना कर दिया था।

Mansoor Ali Khan Apologises to Trisha Krishnan actress reacts to Leo actor In Latest Post know in details
तृषा कृष्णन, मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

मंसूर अली खान ने तीन दिन पहले 21 नवंबर को चेन्नई में फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और अपनी टिप्पणियों का बचाव किया था। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंसूर अली खान ने कहा था कि वह तृषा से माफी नहीं मांगेंगे। विवाद को बढ़ता देख राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा  डीजीपी शंकर जीवाल से शिकायत की गई थी। इसके बाद चेन्नई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) और धारा 509 (शब्द, इशारा या महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आज जब मंसूर अली खान कोर्ट पहुंचे और अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। ऐसा होने के बाद मंसूर ने तृषा से माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mansoor Ali Khan Apologises to Trisha Krishnan actress reacts to Leo actor In Latest Post know in details
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

मंसूर अली खान ने तृषा से माफी मांगते हुए कहा, 'मेरी को-स्टार तृषा, कृपया मुझे माफ कर दें। ईश्वर मुझे मौका दें कि मैं आपकी शादी में आशीर्वाद दे सकूं। आमीन।' जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर अभिनेता का पोस्ट वायरल हो रहा था, वहीं अब तृषा ने भी मंसूर की माफी पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने मंसूर अली खान की माफी पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि माफ करना कितना पुण्य का काम होता है। तृषा ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ लिखा, 'गलती करना मानवीय है, माफ करना दिव्य है।'

विज्ञापन
Mansoor Ali Khan Apologises to Trisha Krishnan actress reacts to Leo actor In Latest Post know in details
तृषा कृष्णन - फोटो : instagram

मंसूर अली खान के विवादित बयान पर भी तृषा ने रिएक्ट किया था। अभिनेत्री अपने को-स्टार की टिप्पणियों से काफी परेशान नजर आई थीं। अभिनेत्री ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'एक हालिया वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, जहां मंसूर अली खान ने मेरे बारे में भद्दे और घृणित तरीके से बात की है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे लैंगिक भेदभाव पूर्ण, अपमानजनक, स्त्री द्वेषी, घृणित और खराब मानती हूं। वह कामना करते रह सकते हैं, लेकिन मैं आभारी हूं कि मैंने कभी उनके जैसे दयनीय व्यक्ति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न हो। उनके जैसे लोग मानव जाति का नाम खराब करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed