फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya Sobhita: अखिल के रिसेप्शन में भाई नागा चैतन्य और भाभी शोभिता ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें

Thu, 12 Jun 2025 10:27 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 12 Jun 2025 10:27 AM IST
सार

Akhil Akkineni Zainab Reception: अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी ने हैदराबाद में विवाह समारोह के बाद ग्रैंड रिसेप्शन किया। इस दौरान अखिल के भाई और भाभी यानी सोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने खूब सुर्खियां बटोरीं। 
 

विज्ञापन
Naga Chaitanya and sobhita steal the show from Akhil Akkineni Zainab reception Photos viral on social media
नागा चैतन्य और शोभिता - फोटो : X
नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावजी से शादी कर ली है। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया। वहीं अब रिस्पेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन सभी में शोभिता और नागा के लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अखिल के भाई नागा और भाभी शोभिता नवविवाहित जोड़े और परिवार के साथ पोज देते नजर आए।

 
Naga Chaitanya and sobhita steal the show from Akhil Akkineni Zainab reception Photos viral on social media
नागा चैतन्य और शोभिता - फोटो : X
अखिल और जैनब का ग्रैंड रिसेप्शन
युवा अभिनेता अखिल अक्किनेनी ने हाल ही में जैनब रावजी के साथ एक साधारण समारोह में शादी की, जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त शामिल थे। शादी भले ही सादगी से हुई, लेकिन रिसेप्शन बहुत शानदार रहा, जिसमें फिल्म और राजनीति से जुड़े कई बड़े लोग शामिल हुए।
 
Naga Chaitanya and sobhita steal the show from Akhil Akkineni Zainab reception Photos viral on social media
नागा चैतन्य और शोभिता - फोटो : X
नागा और शोभिता ने लूटी लाइमलाइट
अखिल के रिसेप्शन में सबसे ज्यादा ध्यान नागा चैतन्य और उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला ने खींचा। यह जोड़ा बहुत स्टाइलिश अंदाज में पहुंचा और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनकी मौजूदगी ने समारोह को और खास बना दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya and sobhita steal the show from Akhil Akkineni Zainab reception Photos viral on social media
नागा चैतन्य और शोभिता - फोटो : X
शोभिता और नागा का लुक
अपने देवर के रिसेप्शन में शोभिता ने लाल साड़ी और सुनहरे गोल्ड रंग का ब्लाउज पहना, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उनके हेयरस्टाइल और मेकअप ने उनके लुक को और इनहैंस किया। वहीं दूल्हे के भाई नागा चैतन्य ने काला सूट, सफेद शर्ट और लाल पॉकेट स्क्वायर पहना, जो शोभिता की साड़ी से मेल खाता दिखा। उनके स्टाइलिश और एक-दूसरे से मेल खाते लुक ने उन्हें समारोह का सबसे चर्चित जोड़ा बना दिया। यह जोड़ा एक साथ कम ही सार्वजनिक रूप से नजर आता है, इसलिए अक्किनेनी के प्रशंसक उन्हें इस खास मौके पर साथ देखकर बहुत खुश हुए।

View this post on Instagram

A post shared by Annapurna Studios (@annapurnastudios)


विज्ञापन
Naga Chaitanya and sobhita steal the show from Akhil Akkineni Zainab reception Photos viral on social media
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
फैंस के कमेंट्स
हाल ही में शोभिता ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अखिल के रिसेप्शन की कई तस्वीरें शेयर की थीं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। एक फैन ने लिखा, "मुझे उनसे और उनके लुक से प्यार हो गया है" एक और फैन ने लिखा, "शोभिता बहुत अच्छी लग रही हैं" एक और फैन ने लिखा, "दोनों साथ में हॉट।"

यह भी पढ़ें: Sreeleela: 'उस्ताद भगत सिंह' के सेट पर श्रीलीला का हुआ क्यूट स्वागत, बचपन की तस्वीर ने चुरा लिया दिल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed