किसी जमाने में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रहे सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की राहें अब जुदा हो चुकी हैं। दोनों ने अक्टूबर 2021 में पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया था और अब कानूनी रूप से तलाक भी ले लिया है। हालांकि, दोनों अब भी अक्सर एक-दूसरे के बारे में बात करते और अपनी भावनाओं के बारे में बताते हुए नजर आते हैं। जहां पहले ही सामंथा रुथ प्रभु खुलासा कर चुकी हैं कि वह अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं, वहीं एक नए इंटरव्यू में, नागा चैतन्य ने खुलासा किया कि वह भी जीवन में आगे बढ़ गए हैं। लेकिन जब लोग किसी तीसरे को शामिल करते हैं और उनके बारे में अपमानजनक बातें करते हैं तो उन्हें बुरा लगता है।
Naga Chaitanya: सामंथा के लिए फिर धड़का नागा चैतन्य का दिल? तलाक के दो साल बाद बोले- मुझे बुरा लगता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागा चैतन्य इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कस्टडी' के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अपनी प्रोफेशनल लाइफ और निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने बताया कि अपने जीवन के उस फेज के लिए उनके मन में जबर्दस्त सम्मान है, जब उनकी शादी सामंथा से हुई थी। उन्होंने कहा कि सामंथा के बारे में कहने के लिए उनके पास सभी अच्छी चीजें हैं, लेकिन चीजें तब अजीब होती हैं जब उनके बारे में अटकलें लगाई जाती हैं।
अभिनेता ने सामंथा के बारे बात करते हुए बताया, 'वह एक प्यारी इंसान हैं और सभी खुशियों की हकदार हैं। उनके बीच चीजें तब हो जाती हैं, जब मीडिया उनके बारे में अनुमान लगाती है। जनता की नजर में वह आपसी सम्मान छीन लिया जाता है और यही मुझे बुरा लगता है।'
Adipurush Trailer: दुनियाभर में एक साथ देखने को मिलेगा आदिपुरुष का ट्रेलर, जानिए कब होगा रिलीज
नागा चैतन्य ने कहा कि उन्हें बुरा लगता है जब किसी तीसरे को उनके पास्ट के लिए दोषी ठहराया जाता है। अभिनेता बोले,'वे लोग किसी तीसरे को बीच में ले आते हैं। कोई ऐसा व्यक्ति, जो मेरे अतीत से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं है, ताकि उसमें से सुर्खियां बनाई जा सकें। यह तीसरे लिए बहुत ही अपमानजनक है, जिसे वे बिना मतलब मेरे अतीत से जोड़ रहे हैं।'
Pathaan Vs Tiger: फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी है शाहरुख-सलमान का एक्शन सीक्वेंस! इस सुपरस्टार की सीरीज से किया चोरी
समांथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद, नागा चैतन्य कथित तौर पर अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं। लंदन से दोनों की तस्वीर हाल ही में वायरल हुई थी, जहां नागा को एक शेफ के साथ पोज देते हुए देखा गया था। लेकिन शोभिता कैमरे से अपना चेहरा छिपा रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।