फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने मिटाईं सामंथा की सारी यादें, शोभिता से शादी से पहले डिलीट की ये आखिरी तस्वीर

Mon, 28 Oct 2024 12:50 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 28 Oct 2024 12:50 AM IST
सार

नागा चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद एक तस्वीर को छोड़कर सभी पोस्ट डिलीट कर दी थीं। हालांकि, शोभिता धुलिपाला के साथ सात फेरे लेने से पहले अभिनेता ने इस याद को भी मिटा दिया है। 

विज्ञापन
Naga Chaitanya deleted last picture with ex Samantha Ruth Prabhu before his marriage with Sobhita Dhulipala
सामंथा रुथ प्रभु-नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा रुथ प्रभु के पूर्व पति और अभिनेता नागा चैतन्य ने अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है और दोनों अब अपनी शादी की तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि, नागा ने तलाक के बाद सामंथा के साथ अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थीं लेकिन साल 2018 की एक पोस्ट अब तक बाकी थी। इसे लेकर नागा बीते दिनों काफी ट्रोल भी हुए थे। वहीं, अब ऐसा मालूम होता है कि अभिनेता ने अपने फॉलोअर्स की बात मान ली है और उस तस्वीर को भी अकाउंट से हटा दिया है।

Naga Chaitanya deleted last picture with ex Samantha Ruth Prabhu before his marriage with Sobhita Dhulipala
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni

तस्वीर के कैप्शन ने बढ़ाया था आक्रोश

तस्वीर साल 2018 की थी जिसमें नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु शानदार लाल रेस कार में साथ पोज देते नजर आए थे। हालांकि, इस तस्वीर ने नेटिजन्स को खासा नाराज किया था। इतना ही नहीं इसके कैप्शन ने ट्रोल्स के आक्रोश को और ज्यादा बढ़ा दिया था। इस फोटो के कैप्शन में 'मिसेज एंड द गर्लफ्रेंड' लिखा हुआ था। नागा की शोभिता से सगाई के बाद नेटिजन्स इस फोटो को डिलीट करने को कह रहे थे।

Naga Chaitanya deleted last picture with ex Samantha Ruth Prabhu before his marriage with Sobhita Dhulipala
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटिजन्स ने लगाई थी क्लास 

पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए एक नेटिजन ने लिखा था, 'आपने सैम की तस्वीरें हटा दी हैं और उन्हें इंस्टा और एक्स पर अनफॉलो कर दिया है। इस तस्वीर को क्यों नहीं हटाया?' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सैम बेहतर की हकदार हैं, पोस्ट हटा दें।' एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, 'चाय कृपया यह तस्वीर हटा दें, आप किसी और लड़की के साथ सगाई कर रहे हैं।'

MrBeast: मिस्टर बीस्ट पर महिला प्रतिभागियों ने लगाए गंभीर आरोप, प्राइम वीडियो की गेम्स सीरीज से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya deleted last picture with ex Samantha Ruth Prabhu before his marriage with Sobhita Dhulipala
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

नागा चैतन्य ने डिलीट की तस्वीर 

भले ही नागा चैतन्य की पोस्ट इस तरह की टिप्पणियों से भर गई थी, लेकिन उन्होंने 2018 से सामंथा के साथ पुरानी तस्वीर को नहीं हटाने का फैसला किया। हालांकि, शोभिता धुलिपाला के साथ शादी से पहले, अभिनेता ने सामंथा के साथ की ये तस्वीर भी डिलीट कर दी है। अभिनेता के अकाउंट पर बस उनकी फिल्म का पोस्टर बाकी है, जिसमें सामंथा नजर आ रही हैं।'

Rajpal Yadav: नए रूप में नजर आएगा ‘छोटा पंडित’, राजपाल यादव ने अपने कॉमिक किरदार को लेकर किया खुलासा

विज्ञापन
Naga Chaitanya deleted last picture with ex Samantha Ruth Prabhu before his marriage with Sobhita Dhulipala
सामंथा रुथ प्रभु- नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे नागा-शोभिता

जानकारी हो कि नागा चैतन्य ने 8 अगस्त को 'मेड इन हेवन' स्टार शोभिता धुलिपाला से सगाई की। चैतन्य ने सामंथा रुथ प्रभु के साथ चार साल तक शादी के बंधन में बंधे रहने के बाद 2021 में अपनी राहें अलग कर लीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा चैतन्य और शोभिता विंटर वेडिंग का प्लान कर रहे हैं। हालांकि, इन खबरों की पुष्टि उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने नहीं की है।

Suriya: विजय की राजनीतिक पारी पर आई सूर्या की प्रतिक्रिया, 'कंगुवा' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में दिया ये संदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed