{"_id":"67611435b64bba2f9e02eaf6","slug":"naga-chaitanya-talks-about-his-newly-married-life-says-he-ask-wife-sobhita-to-only-speak-with-him-in-telugu-2024-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naga Chaitanya: पत्नी शोभिता से सिर्फ तेलुगु भाषा में बात करने को क्यों कहते हैं नागा? खुद बताई वजह","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Naga Chaitanya: पत्नी शोभिता से सिर्फ तेलुगु भाषा में बात करने को क्यों कहते हैं नागा? खुद बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:51 AM IST
सार
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने इसी महीने शोभिता धुलिपाला के साथ शादी रचाई है। हाल ही में वे अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करते दिखे।
विज्ञापन
1 of 4
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@sobhitad
Link Copied
अभिनेता नागा चैतन्य ने हाल ही में अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ विवाह किया है। 04 दिसंबर को पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ इन्होंने शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। नागा हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी शोभिता को खुद से सिर्फ तेलुगु भाषा में बात करने को कहा है। इसकी वजह भी बताई है।
Trending Videos
2 of 4
तेलुगु भाषा से है लगाव
नागा चैतन्य ने अपनी पत्नी शोभिता से सिर्फ तेलुगु भाषा में बात करने को क्यों कहते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा से ही तेलुगु भाषा से लगाव रहा है, इसलिए वे ऐसा कहते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए नागा चैतन्य ने बताया कि भले ही वे कई अलग-अलग बोलियां बोलने वाले लोगों से मिले हों, लेकिन तेलुगु बोली ने उन्हें हमेशा अपनी ओर खींचा है।
शोभिता से करते हैं गुजारिश
नागा ने बताया कि वे अपनी पत्नी से अक्सर एक अनुरोध करते हैं। उन्होंने कहा, 'इंडस्ट्री में हम अलग-अलग भाषाओं के लोगों से मिलते हैं। इस दौरान एक भाषा (तेलुगु) सुनना और किसी से बात करते समय वही गर्मजोशी महसूस करना, मुझे लगता है कि इसी लगाव ने मुझे इस भाषा के करीब खींचा है। मैं शोभिता से कहता रहता हूं कि वे मुझसे तेलुगु में बात करती रहें, जिससे कि इस भाषा में मैं बेहतर होता रहूं'।
Varun Dhawan: वरुण धवन ने बच्चों के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर, लिखा- बेबी जॉनी के साथ क्रिसमस, फैंस बोले...
4 of 4
शोभिता से मिलने मुंबई आए नागा
नागा ने आगे कहा कि वे शोभिता की तरफ भी इसी वजह से आकर्षित हुए, क्योंकि उन्हें अपनी भाषा और जड़ों के बेहद करीब पाते हैं। इसके अलावा नागा चैतन्य ने अपने और शोभिता के रिलेशनशिप पर भी बात की। शोभिता ने बताया कि नागा उनसे मिलने के लिए मुंबई आए थे और एक कैफे में मिले। उस वक्त उन्होंने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी।
Naga-Sobhita: ऐसे हुई शोभिता और नागा चैतन्य की पहली मुलाकात, अभिनेत्री बोलीं- 'मैं उड़ती पतंग, वो मेरा मांझा'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X