{"_id":"67600f5413a0bf45ad0ae413","slug":"pushpa-2-actor-allu-arjun-controversies-and-net-worth-income-all-you-need-to-know-2024-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी कर देगी हैरान, जानिए कितनी है पुष्पा 2 के स्टार की नेटवर्थ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी कर देगी हैरान, जानिए कितनी है पुष्पा 2 के स्टार की नेटवर्थ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 16 Dec 2024 05:09 PM IST
सार
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी बहुचर्चित रिलीज हो चुकी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद हर जगह अल्लू की ही चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि यह पूरा 2024 अल्लू के लिए कैसा रहा।
साउथ स्टाइलिश अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने अभिनय कौशल की वजह से सभी का दिल जीत चुके हैं। फिल्म पुष्पा 2 द रूल की रिलीज के बाद से ही अल्लू हर जगह चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े और बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की। लेकिन क्या आपको पता है कि अल्लू की नेटवर्थ कितनी है और पुष्पा 2 के दौरान वह जेल की हवा भी खा चुके हैं।
Trending Videos
2 of 5
पुष्पा 2 द रूल
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू की फिल्में
अल्लू अर्जुन साउथ के एक ऐसे सुपस्टार हैं, जिनकी फिल्में रिलीज होते ही सुपर-डुपर हिट हो जाती हैं। अल्लू ने 2003 में फिल्म गंगोत्री से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अल्लू ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जिनमें डीजे, आर्या, अला वैकुंठपुरमुलु, पुष्पा द राइज के अलावा भी कई शानदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। वहीं इन दिनों अल्लू की फिल्म पुष्पा 2 द रूल दर्शकों का दिल जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पत्नी के साथ अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन को जाना पड़ा था जेल
संध्या थियेटर में फिल्म पुष्पा 2 द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अल्लू को 13 दिसंबर, शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया गया था और रात भर जेल में बिताने के बाद उन्हें शनिवार सुबह जेल से रिहा कर दिया गया। इस बीच उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी पति की गिरफ्तारी पर आंसू छलकाती नजर आईं। इसके बाद अल्लू के कई चाहने वाले उनसे उनके घर पर मिलने गए।
Tamannaah Bhatia: विजय-तमन्ना भाटिया की क्रिसमस पार्टी की शानदार तस्वीरें वायरल, विक्रांत मैसी भी दिखे साथ
4 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन की कुल अनुमानित संपत्ति 460 करोड़ रुपये है। अल्लू अर्जुन के पास बेंगलुरु में आलीशान हवेली है, जिसमें उनका परिवार रहता है। साथ ही हैदराबाद में जुबली हिल्स में आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं। वहीं अल्लू के एक फिल्म की फीस ही करोड़ों में होती है। अल्लू की हालिया रिलीज पुष्पा 2 द रूल के लिए उन्होंने 300 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू की आने वाली फिल्में
साउथ निर्देशक कोरतला सिवा अल्लू अर्जुन के साथ एक फिल्म बनाने वाले हैं, जिसका नाम है AA 21। फिल्म की कहानी को लेकर कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,निर्देशक प्रशांत, अल्लू से मिल हैं और उन्हें अपनी लिखी एक कहानी सुनाई। इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X