सब्सक्राइब करें

Ritika Singh Bday: मुक्का मारकर तोड़ सकती है जबड़ा, कैमरा ऑन होते ही करती है प्यार, कौन है ये मार्शल आर्टिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 16 Dec 2024 10:39 AM IST
सार

अभिनेत्री रितिका सिंह दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं। छोटे से करियर में ही उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने लिए एक खास जगह सिनेमा जगत में बना ली है। रितिका सिंह अब तक कई दिग्गज कलाकारों के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
Ritika Singh Martial Artist Turn Actress Work In Hindi South Films Share Screen With Rajinikanth
अभिनेत्री रितिका सिंह - फोटो : अमर उजाला

रितिका सिंह को बनना तो किक बॉक्सर या मिक्स मॉर्शल आर्टिस्ट था लेकिन उनकी किस्मत में सिनेमा जगत का हिस्सा बनना लिखा था। आज अभिनेत्री रितिका सिंह का जन्मदिन (16 दिसंबर 1994) है। इस मौके पर जानिए, रितिका सिंह की एक्टिंग जर्नी के बारे में।

Trending Videos
Ritika Singh Martial Artist Turn Actress Work In Hindi South Films Share Screen With Rajinikanth
मॉर्शल आर्टिस्ट रितिका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ritika_offl

रोल मिलने की दिलचस्प कहानी 
बचपन से ही किक बॉक्सिंग, मॉर्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने वाली रितिका ने सुपर फाइट लीग जैसे कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। इस कॉम्पिटिशन के एक एड पोस्टर में उन्हें निर्देशक सुधा कोंगरा ने देखा। वह उस दौरान एक फिल्म बनाने जा रही थीं। रितिका को एड पोस्टर पर देखकर उन्हें लगा कि उनकी फिल्म के लिए यही लड़की सही है। रितिका से संपर्क किया गया, उन्होंने ऑडिशन दिया और फिल्म के लिए सेलेक्ट हो गई। पहली ही फिल्म में रितिका ने अपने अभिनय से सबको हैरान कर दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ritika Singh Martial Artist Turn Actress Work In Hindi South Films Share Screen With Rajinikanth
फिल्म ‘इरुधि सुत्रु (2016)’ के एक सीन में रितिका-आर. माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@ritika_offl

स्पोर्ट्स फिल्म से ही शुरुआत 
रितिका का सेलेक्शन तमिल फिल्म ‘इरुधि सुत्रु (2016)’ के लिए हुआ था। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। फिल्म की कहानी बॉक्सिंग पर ही आधारित थी। इस फिल्म के लिए रितिका का सेलेक्शन इसलिए ही हुआ, क्योंकि वह एक प्रोफेशनल किक बॉक्सर रही हैं। फिल्म में रितिका ने एक बॉक्सर का रोल किया और उनके कोच की भूमिका में आर. माधवन नजर आए थे। इस फिल्म को हिंदी में ‘साला खडू़स’ नाम से रिलीज किया गया था। 
Game Changer: गेम चेंजर की विदेश में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, राम चरण ने की घोषणा, कियारा अडवाणी के फैंस भी खुश

 

Ritika Singh Martial Artist Turn Actress Work In Hindi South Films Share Screen With Rajinikanth
फिल्म ‘इरुधि सुत्रु’ के लिए नेशनल अवॉर्ड लेती हुई रितिका - फोटो : इंस्टाग्राम

पहली ही फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड 
फिल्म ‘इरुधि सुत्रु’ के लिए रितिका को कई अवॉर्ड मिले। साथ ही नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी रितिका के हिस्से आया। स्पेशल मेंशन कैटेगिरी (63वें राष्ट्रीय पुरस्कार) में रितिका सिंह को अवॉर्ड मिला। फिल्म ‘इरुधि सुत्रु’ को 2017 में तेलुगू भाषा में ‘गुरु’ नाम से भी बनाया, इसमें भी रितिका ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद रितिका कई और दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों में नजर आईं, जिसमें ‘शिवलिंगा’, ‘ओह माय कडवुले’ और ‘इन कार’ शामिल हैं। वह कुछ बेहतरीन वेब सीरीज का भी हिस्सा बनीं।

विज्ञापन
Ritika Singh Martial Artist Turn Actress Work In Hindi South Films Share Screen With Rajinikanth
फिल्म ‘वैट्टेयान’ में अमिताभ बच्चन-रजनीकांत के साथ किया रितिका ने अभिनय - फोटो : इंस्टाग्राम-@ritika_offl

रजनीकांत-अमिताभ के साथ किया काम 
साल 2024 में रितिका सिंह एक दक्षिण भारतीय फिल्म ‘वैट्टेयान’ में भी नजर आईं। इस फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई। रितिका को भी इन कलाकारों के साथ एक्टिंग करने का मौका मिला। फिल्म में रितिका सिंह के अभिनय को भी खूब सराहा गया। 
The Great Indian Kapil Show: शो में कपिल शर्मा ने उड़ाया एटली का मजाक, कॉमेडियन पर फूटा नेटिजन्स का गुस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed