फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने पहली बार की दूसरी शादी पर बात, इस स्टूडियो में लेंगे शोभिता के साथ सात फेरे

Sun, 24 Nov 2024 08:00 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 24 Nov 2024 08:00 AM IST
सार

नागा चैतन्य ने पहली बार शोभिता धुलिपाला के साथ अपनी दूसरी शादी पर बात की है। साथ ही इसे लेकर अपनी योजना भी साझा करते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Naga Chaitanya talks about second marriage with sobhita dhulipala will take seven rounds in this studio
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnagarjuna

नागा चैतन्य बीते दिन 37 साल के हो गए। नागा ने सगाई के बाद शोभिता के साथ पहला जन्मदिन गोवा में मनाया। नागा और शोभिता आने वाले दिनों को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि यह जोड़ा 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। यह नागा चैतन्य की दूसरी और शोभिता धुलिपाला की पहली शादी होगी। नागा चैतन्य की पहली शादी साउथ स्टार सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। अब, अपनी शादी से ठीक 10 दिन पहले नागा चैतन्य ने एक नई यात्रा शुरू करने के बारे में खुलकर बात की और अपना उत्साह साझा किया है।

Naga Chaitanya talks about second marriage with sobhita dhulipala will take seven rounds in this studio
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @chayakkineni

नागा चैतन्य ने की शादी पर बात 

एक हालिया इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने शोभिता के साथ अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा, 'निश्चित रूप से बहुत उत्साह है। मैं उनके साथ बहुत ही गहराई से जुड़ता हूं। वह मेरे अंदर की कमी को पूरा करती हैं और मुझे काफी समझती हैं। आगे का सफर शानदार होने वाला है।' 

Naga Chaitanya talks about second marriage with sobhita dhulipala will take seven rounds in this studio
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

साझा किया उत्साह 

जब नागा चैतन्य से पूछा गया कि क्या शोभिता ने उनके जन्मदिन के लिए कुछ खास योजना बनाई तो अभिनेता ने कहा, 'वह सारी योजना मुझ पर छोड़ देती हैं। और वह मेरे साथ होती हैं मेरे लिए यही बहुत स्पेशल होता है।' वहीं शादी की प्लानिंग को लेकर नागा ने साफ किया कि उन्हें इसे लेकर कोई घबराहट नहीं है बल्कि वो बेहद खुश हैं। उनके पेट में तितलियां उड़ रही हैं।

Abhishek Bachchan: जया बच्चन को अभिषेक बच्चन की मौत की करनी पड़ी कल्पना, साझा की 'हजार चौरासी की मां' की याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Naga Chaitanya talks about second marriage with sobhita dhulipala will take seven rounds in this studio
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni

अन्नपूर्णा स्टूडियो में लेंगे सात फेरे

नागा चैतन्य ने यह भी पुष्टि की कि शोभिता धुलिपाला के साथ उनकी शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी। अभिनेता ने अपने जीवन में इस स्टूडियो के महत्व को बताते हुए कहा, 'स्टूडियो से मेरी खास भावना जुड़ी है। यहां मेरे दादाजी की प्रतिमा है और उसके सामने शादी करने और उनका आशीर्वाद लेने का फैसला पूरे परिवार का था। परिवार एक साथ आकर इस जश्न को मनाने के लिए उत्साहित है।'

IFFI Goa: 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 'बाजार' की धूम, 208 फिल्मों का दीदार करेंगे दर्शक

विज्ञापन
Naga Chaitanya talks about second marriage with sobhita dhulipala will take seven rounds in this studio
नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

नागा चैतन्य की लव लाइफ 

शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य ने इस साल अगस्त में सगाई की और 4 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। नागा चैतन्य की शादी पहले सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। शादी के चार साल बाद 2021 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed