बॉलीवुड की खूबसूरत फिल्मों में शुमार 'कुछ कुछ होता है' से सुपरस्टार शाहरुख खान का डायलॉग 'प्यार दोस्ती है...' आज भी लोगों के कानों में गूंजता है। यह डायलॉग लोगों को तब-तब याद आता है, जब वह अपने दिलों जान से प्यारे दोस्तों को दिल हार बैठते हैं। लेकिन आज हम इस डायलॉग को याद कर न तो शाहरुख खान का जिक्र करेंगे और न ही उनकी लव स्टोरी का। आज हमें यह डायलॉग साउथ सुपरस्टार नानी और उनकी खूबसूरत पत्नी अंजना येलावर्ति की लव स्टोरी की याद दिला रहा है। जी हां, नानी और अंजना की लव स्टोरी का मूल उनकी गहरी दोस्ती ही है। तो चलिए आज दोनों की 11वीं शादी की सालगिरह पर जानते हैं उनकी दोस्ती से भरी प्यारी लव स्टोरी के बारे में...
Nani Anjana Wedding Anniversary: अंजना-नानी के रिश्ते की नींव बनी दोस्ती, एक्टर को ऐसे मिली उनकी मोहब्बत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजना के लिए नानी का इंतजार
साउथ सिनेमा में पिछले कई वर्षों से राज कर रहे सुपरस्टार नानी की दुनिया दीवानी है, लेकिन उनके दिलों दिमाग पर सिर्फ और सिर्फ अंजना येलावर्ति पर राज रहा है। नानी और अंजना तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों ने अपनी जिंदगी के 11 साल एक-दूसरे के साथ बेहतरीन ढंग से गुजारे हैं और उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही प्यारी और फिल्मी है। फिल्मों में हीरोइन का दिल अपनी प्यारी सी मुस्कान से जीतने वाले नानी को असल जिंदगी में अंजना को जीतने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा था।
अंजना से नानी की पहली मुलाकात उन दिनों में हुई थी जब उनका फिल्मी दुनिया से कोई नाता नहीं था। जी हां, नानी की मुलाकात अंजना से उस वक्त हुई थी, जब अभिनेता विजाग में एक आरजे के रूप में काम किया करते थे। इस पहली मुलाकात में दोनों में से किसी को भी नहीं पता था कि वह एक दिन जिंदगी साथ गुजारने की कसमें खाएंगे। हालांकि, नानी और अंजना के प्यार की नींव उस दिन पड़ी जब दोनों की दोस्ती हुई। पहली मुलाकात के बाद दोनों जल्द ही दोस्त बन गए थे। धीरे-धीरे दोस्त के रूप में दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और नानी-अंजना की यही दोस्ती देखते ही देखते प्यार में बदल गई।
पांच साल तक डेटिंग करने के बाद लिया शादी का फैसला
दोस्ती की सीढ़ी चढ़ने के प्यार जब नानी और अंजना ने प्यार की ओर अपना पहला कदम बढ़ाया तब तक वे दोनों एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझने लगे थे। एक-दूसरे के लिए वह समझ, प्यार और सम्मान आने वाले पांच वर्षों में और भी गहरा हो गया था। पांच वर्षों तक डेट करने के बाद नानी और अंजना समझ गए थे कि वह एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। ऐसे में दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया था। जैसे-जैसे नानी और अंजना का रिश्ता गंभीर होता गया, वैसे-वैसे दोनों ने अपने परिवारों को करीब लाने की कोशिश शुरू कर दी थी।
नानी और अंजना ने अपने परिवारों की मंजूरी पाने के लिए खूब कोशिश की और आखिरकार दोनों की कोशिशें रंग लाईं। इसके बाद नानी और अंजना आखिरकार 27 अक्तूबर 2012 को हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। शादी के करीब पांच साल बाद दोनों के घर नन्हे शहजादे का जन्म हुआ। नानी और अंजना आज भी एक-दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं, जितना पहले किया करते थे। अंजना ने नानी को उनके संघर्षपूर्ण दिनों में बहुत सपोर्ट किया।