फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HIT 3 Song Thanu: 'हिट 3' का तीसरा गाना 'थानु' हुआ रिलीज, गाने में रोमांस की जगह दिखा धांसू एक्शन

Fri, 25 Apr 2025 06:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 25 Apr 2025 06:45 PM IST
सार

Nani HIT 3 The Third Single Thanu Out: नानी की फिल्म "हिट 3" एक हफ्ते बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सैलेश कोलानू के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म नानी के करियर की सबसे हिंसक फिल्म मानी जा रही है। आज इस फिल्म का तीसरा गाना 'थानु' रिलीज किया गया है, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है।
 

विज्ञापन
Nani HIT 3 the third single Thanu sung by Rockstar Anirudh Ravichander is out now Srinidhi Shetty
HIT 3 का तीसरा गाना थानु रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म 'हिट 3 द थर्ड केस' 1 मई को रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म की रिलीज से पहले प्रशंसकों का उत्साह बनाए रखने के लिए फिल्म मेकर्स ने आज इसका तीसरा गाना 'थानु' रिलीज किया है।

 
Nani HIT 3 the third single Thanu sung by Rockstar Anirudh Ravichander is out now Srinidhi Shetty
नानी की फिल्म HIT 3 का तीसरा गाना Thanu रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani/
'Thanu' गाना रिलीज
फिल्म 'हिट 3' में नानी के साथ केजीएफ फेम श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। आज शाम, मेकर्स ने फिल्म का तीसरा गाना "थानू" रिलीज किया, जिसे अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है। इस गाने को राघव ने लिखा और संगीत मिकी जे मेयर ने तैयार किया है।
 
Nani HIT 3 the third single Thanu sung by Rockstar Anirudh Ravichander is out now Srinidhi Shetty
हिट 3 से नानी का नया लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani/
क्या खास है इस गाने में
इस गाने के वीडियो में फिल्म के सीन नहीं हैं, क्योंकि इसमें कहानी के अहम हिस्से हैं। इसलिए, प्रमोशन के लिए एक अलग वर्जन शूट किया गया है। मेकर्स ने एसएस राजामौली को रविवार को हैदराबाद में होने वाले प्री-रिलीज इवेंट के लिए बुलाया है। 'हिट 3' ने सेंसर की औपचारिकताएं पहले ही पूरी कर ली हैं ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nani HIT 3 the third single Thanu sung by Rockstar Anirudh Ravichander is out now Srinidhi Shetty
हिट 3 में नानी के साथ नजर आएंगी श्रीनिधि शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म HIT 3
'हिट: द थर्ड केस' एक तेलुगु -भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सैलेश कोलानू ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 'हिट' सीरीज की तीसरी किस्त है। इस फिल्म में नानी और श्रीनिधि शेट्टी के अलावा आदिल पाला, राव रमेश, ब्रह्माजी और मगंती श्रीनाथ अहम भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Nani HIT 3 the third single Thanu sung by Rockstar Anirudh Ravichander is out now Srinidhi Shetty
हिट 3 , 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी - फोटो : सोशल मीडिया
गाने को यूट्यूब पर कैसी मिली प्रतिक्रिया
हिट 3 के गाने थानु को एक घंटे के अंदर यूट्यूब पर 67 हजार लोगों ने देखा है। इस फिल्म को लेकर कई नेटिजेंस अपनी राय भी व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, '1 मई के लिए शुभकामनाएं', एक और यूजर ने लिखा, 'नेचुरल स्टार नानी 'रॉकस्टार' अनिरुद्ध की आवाजा, मिकी जे मेयर म्यूजिकल', एक और यूजर ने लिखा, 'तेलुगु सिनेमा और हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म और इसने 1000 करोड़ कमाए', एक और यूजर ने लिखा, ' मास्टरपीस'

यह भी पढ़ें:
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' के अलावा 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कौन रही हिट और फ्लॉप
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed