नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन के वकील ने अभिनेता धनुष की ओर से उठाए गए कानूनी कदम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, धनुष ने नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन के खिलाफ एक नागरिक मुकदमा दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके नेटफ्लिक्स डॉक्यू-ड्रामा 'नयनतारा: बियॉन्ड फेयरीटेल' में उनके प्रोडक्शन की तीन सेकंड की क्लिप का अवैध उपयोग किया गया है। यह क्लिप उनके फिल्म 'नानुम राउडी धान' से है।
Dhanush-Nayanthara: धनुष के कानूनी नोटिस पर नयनतारा के वकील ने दी प्रतिक्रिया, किया ये बड़ा दावा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:38 AM IST
सार
धनुष ने नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन के खिलाफ एक मुकदमा दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके नेटफ्लिक्स डॉक्यू-ड्रामा 'नयनतारा: बियॉन्ड फेयरीटेल' में उनकी फिल्म 'नानुम राउडी धान' की बिना अनुमति के तीन सेकंड की क्लिप का उपयोग किया गया। इस पर अभिनेत्री के वकील ने बड़ा दावा किया है।
विज्ञापन