{"_id":"64f18e83f58248eebc04b6c7","slug":"pawan-kalyan-birthday-know-about-superstar-filmy-and-political-career-2023-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pawan Kalyan: एक्टिंग के साथ राजनीति की भी समझ रखते हैं पवन कल्याण, जानें उनका अभिनेता से राजनेता तक का सफर","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pawan Kalyan: एक्टिंग के साथ राजनीति की भी समझ रखते हैं पवन कल्याण, जानें उनका अभिनेता से राजनेता तक का सफर
पवन कल्याण साउथ इंडस्ट्री के दमदार कलाकारों में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। पवन कल्याण ने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में की हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। पवन कल्याण ने तेलुगू फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दिल में जगह बनाई है। वह बेहतरीन एक्टर के साथ प्रोड्यूसर- डायरेक्टर, गायक के साथ राजनेता भी हैं। पवन कल्याण दो सितंबर यानी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। तो चलिए शुरू करते हैं...
2 of 5
पवन कल्याण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पवन कल्याण का जन्म दो सितंबर साल 1971 को आंध्र प्रदेश में हुआ था। वह साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। पवन कल्याण ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म ‘अक्कड़ अम्माई लक्कड़’ से साल 1996 में की थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय ने किया। पवन कल्याण को साल 1998 में फिल्म ‘ठोली प्रेमा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।
3 of 5
पवन कल्याण
- फोटो : Social media
इसके अलावा पवन कल्याण और भी कई पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। पवन कल्याण तीन बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी नंदिनी थीं, जिनसे उन्होंने साल 1997 में शादी की, लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और साल 2008 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद पवन कल्याण ने साल 2009 में रेनू देसाई से शादी की। उनकी यह शादी कुल तीन साल चल पाई और 2012 में तलाक हो गया। इसके बाद पवन कल्याण ने 2013 में अन्ना लेजनेवा से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवन कल्याण
पवन कल्याण को अभिनय करते हुए 26 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा पवन कल्याण कई टीवी विज्ञापनों का भी चेहरा रहे हैं। वह साउथ सिनेमा के ऐसे पहले अभिनेता हैं जिन्होंने पेप्सी का सबसे पहले विज्ञापन किया था। एक शानदार अभिनेता होने के अलावा वह मशहूर राजनेता भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पवन कल्याण
पवन कल्याण राजनीति में साल 2008 से सक्रिय हैं। उन्होंने लंबे समय तक अपने भाई चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी के लिए काम किया। इसके बाद पवन कल्याण ने अपनी खुद की पार्टी बना ली। पवन कल्याण की राजनीतिक पार्टी का नाम जन सेना पार्टी है। इस पार्टी का गठन उन्होंने साल 2014 में किया था और अब भी सक्रिय हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।