फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Peddi Collection: कैसा रहा 'पेद्दी' के लिए बुधवार का दिन? जानें राम चरण-जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन

Wed, 10 Jun 2026 10:02 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 10 Jun 2026 10:02 PM IST
सार

Peddi Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड फिल्मों के बीच इन दिनों साउथ की फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में लगी हुई है। जानिए आज सातवें दिन राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Day 7 Wednesday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
फिल्म 'पेद्दी' का कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे सात दिन हो चुके हैं। जानिए आज पहले बुधवार को फिल्म ने कितने की कमाई की है।

Peddi Box Office Collection Day 7 Wednesday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
पेद्दी - फोटो : एक्स

'पेद्दी' का अब तक का कलेक्शन

  • ‘पेद्दी’ ने पेड प्रिव्यू शोज में 18.50 करोड़ रुपये की कमाई की
  • ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की
  • दूसरे दिन फिल्म ने शुक्रवार को 26.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया
  • तीसरे दिन शनिवार फिल्म ने 29.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
  • चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 32.15 करोड़ रुपये की कमाई की    
  • पांचवें दिन सोमवार को फिल्म ने 12.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया
  • छठे दिन मंगलवार को 'पेद्दी' ने 9.70 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है
  • वहीं 'पेद्दी' का आज सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है 
Peddi Box Office Collection Day 7 Wednesday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X
'पेद्दी' का 7वें दिन का कलेक्शन
निर्देशक बुची बाबू सना की रोमांटिक-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने आज पहले बुधवार को सातवें दिन 5.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगाता बढ़ेगा। आज का कलेक्शन पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है। फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 185.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Day 7 Wednesday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
पेद्दी - फोटो : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का मुकाबला
साउथ फिल्म 'पेद्दी' के अलावा सिनेमाघरों में इन दिनों दो बॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं। वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' लगी हुई है। दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन राम चरण की 'पेद्दी' से कम है।

विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Day 7 Wednesday ram charan janhvi kapoor Buchi Babu Sana
पेद्दी - फोटो : एक्स

क्या है 'पेद्दी' की कहानी
फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी एक गांव के मजदूर पेद्दी (राम चरण) के इर्द-गिर्द घूमती है। पेद्दी खुद को और अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए ऊंची जाति के लोगों से लड़ाई लड़ता है। पेद्दी कमाल का क्रिकेट खेलता है और अपने ऊपर लगने वाली बोली से पैसे कमाता है। पहचान पाने के लिए पेद्दी क्रिकेट छोड़कर, पहलवान बन जाता है, ताकि गोल्ड मेडल जीतकर पहचान हासिल कर सके।


यह भी पढ़ें: क्या 'ला फेम निकिता' की नकल है 'अल्फा'? इस फ्रेंच क्लासिक से मिलता है आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म का सीन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed