फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar: अमेरिका में प्रभास की 'सलार' का जलवा, एडवांस बुकिंग में कमा डाले इतने करोड़

Mon, 11 Dec 2023 11:13 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 11 Dec 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
Prabhas Prashanth Neel Salaar Advance Booking Film Crossed 5 lakh Dollar mark in USA already details Inside
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की फिल्म सलार-पार्ट वन: सीजफायर को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। पहले इसे 28 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन निर्माताओं ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया था। अब 22 दिसंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 


Prem Chopra: प्रेम चोपड़ा ने बांधे रणबीर और बॉबी की तारीफों के पुल, नकारात्मक किरदार को लेकर साझा किया अनुभव

Prabhas Prashanth Neel Salaar Advance Booking Film Crossed 5 lakh Dollar mark in USA already details Inside
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर उम्मीद थी कि अमेरिकी बाजार में इसकी एडवांस बुकिंग तीन करोड़ रुपये के पिछले आंकड़े को पार कर जाएगी, जो तब हासिल हुई थी जब फिल्म मूल रूप से सितंबर में रिलीज होने वाली थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सालार ने 340 स्थानों से 1,104 शो के लिए लगभग 20,461 टिकट बेचकर 552,338 डॉलर (चार करोड़ 60 लाख रुपये) कमाए हैं। 

Prabhas Prashanth Neel Salaar Advance Booking Film Crossed 5 lakh Dollar mark in USA already details Inside
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को रिलीज होने में 11 दिन शेष है। एडवांस  बुकिंग में फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रभास और प्रशांत नील दोनों के लिए ही सलार  काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। जहां एक और प्र्शांत नील के लिए केजीएफ 2 के शानदार प्रदर्शन को दोहराना की चुनौती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas Prashanth Neel Salaar Advance Booking Film Crossed 5 lakh Dollar mark in USA already details Inside
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बाहुबली 2 के बाद से प्रभास दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सके हैं। इस फिल्म से वे दमदार वापसी की भरपूर कोशिश करेंगे। प्रभास की पिछली कई फिल्मों की शुरुआत शानदार रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन के मामले में वे अन्य फिल्मों की तुलना में संघर्ष करती नजर आई हैं। 

विज्ञापन
Prabhas Prashanth Neel Salaar Advance Booking Film Crossed 5 lakh Dollar mark in USA already details Inside
डंकी-सालार क्लैश - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के स्टारकास्ट की बात करे तो इसमें पृथ्वीराज, श्रुति हासन, टीनू आनंद, जगपति बाबू, ईश्वरी राव और श्रिया रेड्डी भी हैं। इसका मुकाबला शाहरुख खान की डंकी से है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर अच्छा कारोबार करेंगी।
Amitabh Bachchan: नाती अगस्त्य के डेब्यू के बाद किस बात के लिए निराश हैं बिग बी? पोस्ट साझा कर किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed