फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prakash Raj-Lalitah Kumari: एक हादसे ने उजाड़ दी थी प्रकाश राज-ललिता की जिंदगी, आपसी सहमति से हुए जुदा

Fri, 18 Nov 2022 07:28 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 18 Nov 2022 07:28 AM IST
विज्ञापन
Prakash Raj Lalitah Kumari divorced after their son died at the age of 5 on 18 november know about couple life
ललिता कुमारी, प्रकाश राज - फोटो : Social media

साउथ के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले प्रकाश राज पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुके हैं। अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिलों-दिमाग में जगह बनाने वाले प्रकाश राज ने अधिकांश फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई है। दोनों इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त छवि बनाने वाले प्रकाश राज के मोस्ट सक्सेसफुल विलेन होने बाद भी अभिनेता की निजी जिंदगी परफेक्ट नहीं रही। प्रकाश राज की जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए और उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी चुनौतीपूर्ण रही है। अभिनेता ने दो शादियां की हैं, जिसमें से आज हम आपको उनकी पहली पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं। आज यानी 18 नवंबर को ही प्रकाश राज और उनकी पहली पत्नी ललिता एक-दूसरे से अलग हुए थे। चलिए जानते हैं दोनों के अलग होने के पीछे क्या वजह थी.. 

Prakash Raj Lalitah Kumari divorced after their son died at the age of 5 on 18 november know about couple life
ललिता कुमारी, प्रकाश राज - फोटो : Social media

पूरे देश में अभिनेता के साथ ही राजनेता और एक्टिविस्ट के तौर पर पहचाने जाने वाले प्रकाश जितने ही धारदार अभिनेता हैं उतना ही सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर मुखर भी हैं। प्रकाश राज अपनी बातों को पुरजोर तरीके से लोगों के सामने रखते हैं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी उथल-पुथल से भरपूर रही है। प्रकाश राज ने साल 1994 में मशहूर तमिल अभिनेता सी. एल. आनन्दन की बेटी ललिता कुमारी से शादी रचाई थी। ललिता खुद भी एक अभिनेत्री थीं, उन्होंने 30 से अधिक तमिल फिल्मों में काम कर शोहरत हासिल की थी। साल 1987 से 1995 तक फिल्मों में सक्रिय रहने वाली ललिता ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और अपना ज्यादातर समय परिवार को ही देने लगीं थी।  

Priyanka Chopra: प्रियंका ने काफी देर से सीखा वर्क-लाइफ बैलेंस, बोलीं- अच्छा लगता था 24 घंटे काम करने का ख्याल

Prakash Raj Lalitah Kumari divorced after their son died at the age of 5 on 18 november know about couple life
ललिता कुमारी, प्रकाश राज - फोटो : Social media

शादी के बाद प्रकाश राज और ललिता कुमारी दो लड़कियों और एक लड़के के माता-पिता भी बने। इनकी शादीशुदा लाइफ में सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन तभी साल 2004 में उनके बेटे सिद्धू का महज 5 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह खेलते-खेलते एक हादसे का शिकार हो गया था, जिसके बाद हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया था। बेटे के निधन के बाद प्रकाश राज एकदम टूट से गए थे, जिसके कारण इनके और इनकी पत्नी के रिश्ते में बदलाव आने लगे। जैसे-जैसे समय बीतता गया इन दोनो के रिश्ते में काफी दूरियां आ गई थीं |

Splitsvilla 14: बोल्ड अंदाज में उर्फी ने ली एमटीवी स्प्लिट्सविला में एंट्री, कंटेस्टेंट्स को धमकाती आईं नजर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prakash Raj Lalitah Kumari divorced after their son died at the age of 5 on 18 november know about couple life
ललिता कुमारी, प्रकाश राज और उनकी लड़कियां - फोटो : Social media

इसके बाद इन प्रकाश राज और ललिता ने साल 2009 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। प्रकाश के अनुसार दोनों ने आपसी रजामंदी के बाद अपने रास्ते जुदा किए थे और आज भी दोनों संपर्क में हैं।तलाक के बाद प्रकाश राज की जिंदगी आगे बढ़ती रही और साल 2010 में ही उन्होंने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी कर ली। हालांकि दूसरी तरफ शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर हो चुकीं ललिता ने अभी तक फिल्मों में वापसी नहीं की है।

Sunny Kaushal: सनी कौशल ने दिल खोलकर की भाभी कटरीना कैफ की तारीफ, बोले- बेहद धार्मिक हैं वह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed