Prithviraj Sukumaran: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दिया पृथ्वीराज को अवॉर्ड, 'आडुजीवितम' के लिए मिला पुरस्कार
54th Kerala State Awards: साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनकी फिल्म 'आडुजीवितम' में उनके सर्वक्षेष्ठ अभिनय के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम में आयोजित 54वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता-निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन को फिल्म 'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' में नजीब की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार मलयालम सिनेमा और इसकी बेहतरीन प्रतिभाओं के लिए आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन द्वारा प्रदान किया गया।
आडुजीवितम फिल्म के निर्देशक ब्लेसी ने इंस्टाग्राम पर पृथ्वीराज के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और 54वें केरल राज्य में मिले सम्मान की झलकियां पेश कीं। उन्होंने कुछ शानदार तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, '54वें केरल राज्य फिल्म पुरस्कारों में आजुजीविथम ने चमक बिखेरी। यह गर्व और कृतज्ञता का क्षण है क्योंकि हमारी फिल्म को 9 प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं, जो हमारी टीम के अथक जुनून और हमारे दर्शकों के अविश्वसनीय समर्थन का प्रमाण है।
• सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: ब्लेसी
• सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: पृथ्वीराज सुकुमारन
• सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा: ब्लेसी
• सर्वश्रेष्ठ छायांकन: सुनील केएस
• सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण: रेसुल पुकुट्टी और शरथ मोहन
• सर्वश्रेष्ठ मेकअप कलाकार: रंजीत अंबाडी
• सर्वश्रेष्ठ रंगकर्मी: वैशाख शिवा
• लोकप्रिय अपील और सौंदर्य मूल्य वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: आजुजीविथम (विजुअल रोमांस द्वारा निर्मित)
• विशेष जूरी उल्लेख (अभिनेता): केआर गोकुल
आगे ब्लेसी ने लिखा, 'ये सिर्फ प्रशंसाएं केवल पुरस्कार नहीं हैं - वे हर फ्रेम में डाली गई अथक रचनात्मकता, दिल और प्रतिबद्धता का उत्सव हैं।'
पृथ्वीराज के पिता, अभिनेता सुकुमारन, अपने परिवार से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति थे। इसके बाद में यह सम्मान साउथ अभिनेता मोहनलाल को मिल चुका है। अब यह अवॉर्ड पृथ्वीराज सुकुमारन को मिला है।
यह भी पढ़ें:
Robinhood OTT Release: सिनेमाघरों में रिलीज के बाद 'रॉबिनहुड' को ओटीटी का सहारा, नितिन-श्रीलीला की जोड़ी को...
पृथ्वीराज की 'आडुजीवितम' एक मलयाली अप्रवासी मजदूर की कहानी है, फिल्म में पृथ्वीराज एक चरवाहे के किरदार में नजर आने वाले है, जिन्हें गुलामी के लिए मजबूर किया जाता था। 'आडुजीवितम- द गोट लाइफ' में पृथ्वीराज के अलावा अमला पॉल, जिमी जीन-लुई, शोभा मोहन, केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी, रिक एबी और नाजर करुथेनी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए। वहीं, फिल्म का निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर ब्लेसी ने किया है।
यह भी पढ़ें:
रामायण में मंथरा के नाम से प्रसिद्ध, नेगेटिव रोल ऐसा कि दंग रह जाते थे लोग, कौन थीं वह एक्सप्रेसन क्वीन..