{"_id":"660a37f0eb96cb40e30fb13c","slug":"prithviraj-sukumaran-the-goat-life-fastest-malayalam-movie-to-cross-the-million-dollar-mark-at-usa-box-office-2024-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Goat Life: मलयालम सिनेमा में पृथ्वीराज का धरतीपकड़ धमाका, चार दिनों में ही बना दिया कमाई का नया रिकॉर्ड","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
The Goat Life: मलयालम सिनेमा में पृथ्वीराज का धरतीपकड़ धमाका, चार दिनों में ही बना दिया कमाई का नया रिकॉर्ड
पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ से सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। सलार के बाद उनकी फिल्म द गोट लाइफ रिलीज हो चुकी है। इस सर्वाइवल ड्रामा फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में अपनी शानदार अदाकारी के लिए पृथ्वीराज जमकर प्रशंसा बटोर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। ब्लेसी के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश के साथ विदेश में भी जमकर कमाई कर रही है।
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रसिद्ध मलयालम उपन्यास आदुजीविथम पर आधारित यह फिल्म अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। द गोट लाइफ यूएसए बॉक्स ऑफिस पर मिलियन-डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज मलयालम फिल्म बन गई है।
3 of 5
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले ही फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 50 करोड़ की कमाई कर ली है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने कलेक्शन में 15 करोड़ और जोड़ लिए हैं, जिससे पहले सप्ताहांत में इसकी कुल कमाई 65 करोड़ हो गई है। यह किसी भी मलयालम सिनेमा के लिए अब तक का सबसे अधिक ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'आडुजीवितम - द गोट लाइफ' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पिछला रिकॉर्ड मोहनलाल की लूसिफर के नाम था। दिलचस्प बात यह है कि पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। द गोट लाइफ का निर्माण जिमी जीन-लुई ने किया है। इस फिल्म में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है। माना जा रहा है कि अगर यह फिल्म पहले वीकएंड के बाद अच्छी कमाई करती है तो तो यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां-पृथ्वीराज सुकुमारन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो गोट लाइफ के बाद पृथ्वीराज हिंदी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वे नकारात्मक भूमिका में दिखेगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं मे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Imtiaz Ali: कब बनेगी जब वी मेट 2 और लव आज कल 3? इम्तियाज अली ने उठाया राज से पर्दा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।