फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' के निर्माताओं ने लिया नया फैसला, पड़ सकता है फिल्म के ओपनिंड डे कलेक्शन पर फर्क

Sun, 27 Oct 2024 01:29 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 27 Oct 2024 01:29 AM IST
सार

Lucky Baskhar Paid Premiere: मलयालम सुपरस्टार की आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर निर्माताओं ने एक नया फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता इस फिल्म का पेड प्रीमियर रखने वाले हैं, जिससे फिल्म को शानदार ओपनिंग लेने में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
Producers of Dulquer Salmaan movie Lucky Baskhar decided to do paid premiere shows in Telugu states
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan

दुलकार सलमान साउथ फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जिनमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी की गई है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'लकी भास्कर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस का उत्साह निश्चित ही दो गुना हो जाएगा। 

Producers of Dulquer Salmaan movie Lucky Baskhar decided to do paid premiere shows in Telugu states
लकी भास्कर - फोटो : एक्स @SitharaEnts
फिल्म के 100 से अधिक पेड प्रीमियर का होगा आयोजन
दिवाली पर रिलीज होने वाली दुलकर सलमान की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसे देखते हुए निर्माताओं ने फैंस के लिए एक नया फैसला लिया है। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे से तेलुगु राज्यों में फिल्म के 100 से अधिक पेड प्रीमियर शो आयोजित कर रहे हैं। निर्माताओं की ओर से यह एक ऐसा कदम है, जिससे फिल्म को काफी फायदा मिल सकता है।
Producers of Dulquer Salmaan movie Lucky Baskhar decided to do paid premiere shows in Telugu states
लकी भास्कर - फोटो : एक्स: @SitharaEnts

शानदार ओपनिंग करने में मिल सकती है मदद
दुलकर सलमान की लकी भास्कर को अगर इन शो से अच्छी रिपोर्ट मिलती है, तो इससे फिल्म को दिवाली के दिन शानदार ओपनिंग हासिल करने में मदद मिलेगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी आशाजनक प्रतिक्रिया मिली है। ट्रेलर से यह स्पष्ट है कि फिल्म हमारे जीवन में पैसे के महत्व पर जोर देती है। वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों एक यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। 
Rajpal Yadav: 'भूल भुलैया' की सफलता पर बोले राजपाल यादव, कहा- लोगों को पसंद आए इसके किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
Producers of Dulquer Salmaan movie Lucky Baskhar decided to do paid premiere shows in Telugu states
लकी भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan

31 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
'लकी भास्कर' साल 1980 के दशक में बैंकिंग क्षेत्र में हुए घोटालों और हेराफेरी को दर्शाती है। फिल्म में दुलकर सलमान के साथ मीनाक्षी चौधरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित, लकी भास्कर का संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने दिया है। ये फिल्म इस साल 31 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
BB18 के मंच पर चुलबुल पांडे से मिले बाजीराव सिंघम, वीडियो वायरल
 

विज्ञापन
Producers of Dulquer Salmaan movie Lucky Baskhar decided to do paid premiere shows in Telugu states
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan

हैदराबाद में होगा फिल्म से जुड़ा एक प्री-रिलीज इवेंट 
बताते चलें कि मलयालम सुपरस्टार की फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने आज, 27 अक्टूबर, 2024 को हैदराबाद में एक प्री-रिलीज इवेंट निर्धारित किया है। यह कार्यक्रम जेआरसी कन्वेंशन में शाम 6 बजे से शुरू होगा। इसकी खास बात ये है कि इवेंट में प्रसिद्ध निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
CID 2: हिल गई है ‘सीआईडी’ की नींव, दोस्त बने दुश्मन! आखिर अभिजीत ने क्यों मारी दया को गोली? ट्रेलर हुआ जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed