फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: इतनी मोटी रकम लेकर 'फायर पुष्पा' बने अल्लू अर्जुन! तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में बनाया नया रिकॉर्ड

Sun, 09 Apr 2023 01:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 09 Apr 2023 01:46 PM IST
विज्ञापन
pushpa 2 allu arjun double fees for this film reports rashmika mandanna and fahadh faasil starring movie
पुष्पा 2 - फोटो : Instagram

पुष्पा द राइज की सफलता के बाद अब लोगों को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। पुष्पा द रूल के लिए लोगों में अभी से एक्साइटमेंट और बज बना हुआ है। पुष्पा द रूल को लेकर लोगों में अभी भी दीवानगी देखने को मिलती है। इस फिल्म के डायलॉग्स, गाने लोग अभी भी पसंद करते हैं। यही वजह है कि जब हाल ही में पुष्पा द रूल का टीजर रिलीज हुआ तो यह फैंस को खूब पसंद आया है। जरा देर में इसके टीजर को अच्छे खासे लाइक्स और व्यूज मिल गए हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने मोटी रकम ली है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने इस फिल्म के लिए कितने पैसे लिए हैं।

pushpa 2 allu arjun double fees for this film reports rashmika mandanna and fahadh faasil starring movie
'पुष्पा 2' - फोटो : Social media

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 1 की तरह पुष्पा 2 भी बड़ा धमाका कर सकती है। इस फिल्म का टीजर तो कुछ ऐसा ही बता रहा है। पुष्पा 2 के टीजर को मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से एक दिन पहले रिलीज किया गया था। इसे फैंस ने काफी पसंद किया है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि पुष्पा 2 भी इतिहास रच सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने मोटी रकम ली है। खबरों के अनुसार इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने करीब 85 लाख रुपये फीस ली है।


इसे भी पढ़ें- War 2 Star Cast: दीपिका पादुकोण के बाद ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से जुड़ा इस हसीना का नाम, अपडेट जान झूम उठेंगे आप
 
pushpa 2 allu arjun double fees for this film reports rashmika mandanna and fahadh faasil starring movie
'पुष्पा 2' - फोटो : Social media

हालांकि अभी इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह बात सच है तो तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में यह नया रिकॉर्ड होगा। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल भी नजर आएंगे। बता दें कि रश्मिका और फहाद फासिल पुष्पा द राइज में भी अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pushpa 2 allu arjun double fees for this film reports rashmika mandanna and fahadh faasil starring movie
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के टीजर की बात करें तो इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि पुष्पा जेल से फरार हो गया है और उसे पुलिस की आठ गोलियां लगी हैं। वीडियो में दिख रहा  था कि हर कोई पुष्पा को खोजता नजर आ रहा होता है, लेकिन वह टीजर के आखिरी में बाघ के साथ धांसू अंदाज में नजर आते हैं। टीजर के अंत में अल्लू अर्जुन कहते हैं, अब रूल पुष्पा का।

विज्ञापन
pushpa 2 allu arjun double fees for this film reports rashmika mandanna and fahadh faasil starring movie
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इस टीजर के साथ में अल्लू अर्जुन का एक लुक भी सामने आया है, जिसमें वह पूरे नीले रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने नाक में नथ, कानों में झुमके और गले में माला पहना है। बता दें कि सुकुमार ही इस फिल्म के सीक्वल का निर्माण कर रहे हैं, जिन्होंने पुष्पा 1 बनाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed