फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: श्रीलीला ने इस वजह से 'किसिक' गाने के लिए भरी हामी, अपनी फीस को लेकर भी खोल दिया बड़ा राज

Thu, 28 Nov 2024 08:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Nov 2024 08:05 AM IST
सार

श्रीलीला ने 'किसिक' गाने में काम करने को लेकर हाल ही में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया।
 

विज्ञापन
Pushpa 2 Sreeleela Reveals Why She Agreed to Perform in Kissik Song and Opens Up About Her Fee
पुष्पा 2 - फोटो : यूट्यूब

पुष्पा 2 द रूल के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘किसिक’ में श्रीलीला अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस गाने की तुलना समांथा रुथ प्रभु के ‘ऊ अंटावा’ गाने की हो रही है। श्रीलीला ने इस तुलना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया कि उन्होंने इस गाने में काम करने का फैसला क्यों लिया। 

Pushpa 2 Sreeleela Reveals Why She Agreed to Perform in Kissik Song and Opens Up About Her Fee
श्रीलीला - फोटो : एक्स @PushpaMovie
इस वजह से किया काम

अपनी आगामी फिल्म रॉबिनहुड के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीलीला ने 'किसिक' गाने में काम करने की वजह पर बात करते हुए कहा कि ‘किसिक’ गाने का संदर्भ फिल्म की कहानी से जुड़ा हुआ है और यह एक सामान्य आइटम नंबर नहीं है, बल्कि इसका फिल्म के लिए एक मजबूत उद्देश्य है, जो दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने पर स्पष्ट होगा।

Pushpa 2 Sreeleela Reveals Why She Agreed to Perform in Kissik Song and Opens Up About Her Fee
श्रीलीला-अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गाने के लिए इतने करोड़ मिलने की चर्चा

यह गाना संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने बनाया है, उन्हें पुष्पा द राइज के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है। गाने ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच काफी हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलीला को इस डांस नंबर के लिए दो करोड़ रुपये का पारिश्रमिक दिया गया, जबकि समांथा को ‘ऊ अंटावा’ के लिए पांच करोड़ रुपये मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Sreeleela Reveals Why She Agreed to Perform in Kissik Song and Opens Up About Her Fee
श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम-@sreeleela14
फीस को लेकर श्रीलीला ने किया दिलचस्प खुलासा

हालांकि, श्रीलीला ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी तक अपने पारिश्रमिक को लेकर निर्माता से कोई चर्चा नहीं की है। अपनी डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें शोभिता धूलिपाला और समांथा रुथ प्रभु जैसे बड़े सितारों से सराहना मिली है।

विज्ञापन
Pushpa 2 Sreeleela Reveals Why She Agreed to Perform in Kissik Song and Opens Up About Her Fee
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन आएगी 'पुष्पा 2'

सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, धनंजय, राव रमेश, सुनील और अनुसूया भारद्वाज जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पा राज के किरदार में दिखेंगे, जबकि रश्मिका मंदाना की श्रीवल्ली और फहद फासिल का एसपी भंवर सिंह शेखावत का किरदार भी वापसी करेगा। फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं, क्योंकि पुष्पा द राइज ने अल्लू अर्जुन को नेशनल अवार्ड दिलवाया था और यह फिल्म 2021 में बॉक्स ऑफिस पर शानदार हिट साबित हुई थी।
South: पुष्पा 2 ने हिंदी थ्रिएट्रिकल राइट्स से कमाएं करोड़ों, इस साल रिलीज हुई अन्य साउथ फिल्मों का जानें हाल?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed