फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Teaser: दिल थामकर बैठिए! कल इतने बजे आएगा 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर

Sun, 07 Apr 2024 07:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 07 Apr 2024 07:20 PM IST
सार

'पुष्पा 2: द रूल' के टीजर को लेकर एलान किया गया था कि यह कल यानी 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर आएगा। अब मैत्री मूवी मेकर्स ने टीजर रिलीज के समय से भी पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन
Pushpa 2 teaser release on allu arjun birthday at this time directed by sukumar also starrer rashmika mandanna
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

'पुष्पा: द राइज' की अगली कड़ी 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पा राज बनकर लोगों का दिल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के किरदार से धमाल मचाने आ रही हैं। फिल्म का टीजर कल यानी 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के अवसर पर आएगा। वहीं अब निर्माताओं ने टीजर रिलीज के समय से भी पर्दा उठा दिया है। 

Pushpa 2 teaser release on allu arjun birthday at this time directed by sukumar also starrer rashmika mandanna
'पुष्पा 2: द रूल' - फोटो : सोशल मीडिया

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर कल उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज होगा। अल्लू अर्जुन कल 42 साल के हो जाएंगे। इस अवसर पर उनके फैंस के लिए उनकी बहुचर्चित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के टीजर से बेहतर उपहार क्या होगा। बीते दिन निर्माताओं ने इसके टीजर रिलीज की तारीख की घोषणा की थी। वहीं अब नए पोस्टर के साथ निर्माताओं ने समय का भी खुलासा कर दिया है। 

Pushpa 2 teaser release on allu arjun birthday at this time directed by sukumar also starrer rashmika mandanna
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मैत्री मूवी मेकर्स ने अल्लू अर्जुन के नए पोस्टर के साथ टीजर रिलीज के समय से पर्दा उठाया है। पोस्टर में सुपरस्टार अपनी ट्रेडमार्क धोती और शर्ट पहने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर राजा की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'पुष्पा 2: द रूल का टीजर कल सुबह 11 बजकर 07 मिनट पर आएगा।' पोस्टर में अल्लू अर्जुन का स्वैग देखते ही बन रहा है, जिसने टीजर के लिए फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है। 

Akshay Kumar: हेरा फेरी 4 और हाउसफुल 5 पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, साझा किया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 teaser release on allu arjun birthday at this time directed by sukumar also starrer rashmika mandanna
पुष्पा 2: द रूल (रश्मिका मंदाना पोस्टर) - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'पुष्पा 2: द रूल' साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, रश्मिका अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आईं थीं। फिल्म में फहद फासिल भी अहम किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। 

LSD 2: 'लव सेक्स और धोखा 2' से पहली ट्रांस महिला लॉन्च, कुल्लू बन दिल जीतने आ रहीं बोनिता राजपुरोहित

विज्ञापन
Pushpa 2 teaser release on allu arjun birthday at this time directed by sukumar also starrer rashmika mandanna
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : सोशल मीडिया

मैत्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं बड़े पर्दे पर इसकी टक्कर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' होगी। 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

Aruna Irani: बेहद खूबसूरत है अरुणा ईरानी-कुकू कोहली की प्रेम कहानी, शुरुआत में दोनों करते थे एक दूसरे से नफरत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed