फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teja Sajja: ‘जय हनुमान’ में हनुमान के किरदार पर क्या बोले तेजा सज्जा, शुरू की अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग

Thu, 04 Apr 2024 08:34 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 Apr 2024 08:34 AM IST
विज्ञापन
Teja Sajja Started new Film Mirai Shooting Actor talks about his Jai Hanuman Read details Inside
जय हनुमान का पोस्टर, तेजा सज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली माइथोफिक्शन फिल्म ‘हनुमान’ के हीरो तेजा सज्जा अपनी अगली रूमानी फिल्म ‘मिराई’ की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। लेकिन, फिल्म ‘हनुमान’ के प्रसाद का स्वाद उनको अब भी खूब भा रहा है, उनसे चार बातें...


Son of Sardaar 2: सन ऑफ सरदार 2 को निर्देशित करेंगे ये पंजाबी फिल्म निर्माता, अजय की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

Teja Sajja Started new Film Mirai Shooting Actor talks about his Jai Hanuman Read details Inside
तेजा सज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
‘जय हनुमान’ में हनुमान कौन?

इन दिनों जहां भी मैं जाता हूं मुझसे पहला सवाल वही होता है जो आप पूछ रहे हैं कि फिल्म ‘जय हनुमान’ में क्या चिरंजीवी सर हनुमान का किरदार निभाने वाले हैं। उनका हमारे ऊपर शुरू से आशीर्वाद रहा है। उनको सब पता है, और उनके बारे में सबको जो पता होना चाहिए, वह भी समय आन पर पता चल ही जाएगा।

Teja Sajja Started new Film Mirai Shooting Actor talks about his Jai Hanuman Read details Inside
तेजा सज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
इसलिए नहीं की दूसरी फिल्म

‘हनुमान’ की शूटिंग के दौरान मेरे पास कई फिल्मों के प्रस्ताव आए लेकिन मेरा ध्येय अभिनय करना है और इसके संपूर्ण समर्पण से मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा। ‘हनुमान’ एक ऐसी फिल्म रही जिसके दौरान अगर मैं दूसरी कोई फिल्म शुरू कर देता तो इस किरदार से न्याय शायद नहीं कर पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Teja Sajja Started new Film Mirai Shooting Actor talks about his Jai Hanuman Read details Inside
तेजा सज्जा - फोटो : सोशल मीडिया
अब शुरू की नई फिल्म

हां, मैंने अपनी अगली फिल्म के लिए हां कर दी है। मेरी अगली फिल्म क्या होगी, इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, इसे लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि इसका एलान करने का अधिकार फिल्म के निर्माता-निर्देशक के पास ही रहना चाहिए।

विज्ञापन
Teja Sajja Started new Film Mirai Shooting Actor talks about his Jai Hanuman Read details Inside
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भाई-बहन के प्रेम की कहानी

फिल्म ‘हनुमान’ को लोगों का प्यार इसलिए भी मिला क्योंकि ये एक पारिवारिक फिल्म है और अरसे बाद लोगों ने भाई-बहन के प्यार पर आधारित कोई फिल्म बड़े परदे पर देखी। ‘हनुमान’ रिश्तों की रक्षा करने वाले भगवान हैं और फिल्म में भी हमने यही बात दिखाने की कोशिश की है।
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर को है ब्रांड से परहेज, कपड़ों पर खर्चतीं हैं महज इतने रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed