फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toxic: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानें कहां लगा है भव्य सेट?

Wed, 03 Apr 2024 05:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 03 Apr 2024 05:55 PM IST
सार

यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Yash begin Shooting For Toxic A Fairy Tale For Grown Ups In Karnataka directed by Geetu Mohandas
टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट हेडलाइंस का हिस्सा बन रहा है। इसी बीच वेंकट के नारायण की केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित, 'टॉक्सिक' से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 

Yash begin Shooting For Toxic A Fairy Tale For Grown Ups In Karnataka directed by Geetu Mohandas
यश - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के अनुसार, अभिनेता यश कर्नाटक में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही कर्नाटक में शुरू होगी। निर्माताओं ने पहले से ही बड़े पैमाने पर सेट बनाए हैं, जिससे राज्य में जमीनी स्तर के लोगों, तकनीशियनों और उभरती प्रतिभाओं के लिए नौकरी के अवसर और रास्ते तैयार हो रहे हैं। 

Yash begin Shooting For Toxic A Fairy Tale For Grown Ups In Karnataka directed by Geetu Mohandas
यश - फोटो : सोशल मीडिया

यश और केवीएन ने अन्य स्थानों पर फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग से पहले कर्नाटक में 'टॉक्सिक' मुख्यालय स्थापित करने की पहल की। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने एक बयान में कहा, 'बेहतरीन सुविधाओं की कमी के कारण, हमारी सभी बड़ी फिल्मों की शूटिंग राज्य के बाहर होती है। यश ने लंबे समय से यह चिंता व्यक्त की है, और इसे बदलने के लिए, हम केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स में कर्नाटक में टॉक्सिक की शूटिंग शुरू कर रहे हैं।'

Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने वंतारा पहल के लिए की अनंत अंबानी की सराहना, बोलीं- वो आज मेरे हीरो हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Yash begin Shooting For Toxic A Fairy Tale For Grown Ups In Karnataka directed by Geetu Mohandas
यश - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, 'हमने पहले ही बड़े पैमाने पर सेट तैयार कर लिए हैं, जिससे राज्य में जमीनी स्तर के लोगों, तकनीशियनों और उभरती प्रतिभाओं के लिए नौकरी के कई अवसर और रास्ते तैयार हो रहे हैं। हम वैश्विक क्षमता वाली फिल्म बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'निर्माता के रूप में, हमारे पास भारत और विदेशों में विभिन्न स्थानों से विकल्प थे। फिल्म में कई इंडस्ट्री के अभिनेता और तकनीशियन, यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाएं भी शामिल हैं, और वहां आधार स्थापित करना अधिक किफायती होता। हालांकि, यश और केवीएन ने फिल्म के कुछ हिस्सों को अन्य स्थानों पर शूट करने और अपने लोगों की जबरदस्त क्षमता का प्रदर्शन करने से पहले कर्नाटक में टॉक्सिक मुख्यालय स्थापित करने की पहल की।'

Chestha-Nikhil: निखिल ने एक्स के खिलाफ ठोका मानहानि केस, चेष्ठा बोलीं- पब्लिसिटी स्टंट है, उसे और फेम चाहिए

विज्ञापन
Yash begin Shooting For Toxic A Fairy Tale For Grown Ups In Karnataka directed by Geetu Mohandas
यश - फोटो : सोशल मीडिया

'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' 10 अप्रैल, 2025 को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। 'टॉक्सिक' एक गैंगस्टर ड्रामा कहा जाता है, जो ड्रग माफिया के बैकग्राउंड पर आधारित है। कथित तौर पर करीना कपूर और कियारा आडवाणी को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने खुद को गिफ्ट की नई बेंटले कार, मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed