पुष्पा 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। पटना के गांधी मैदान में इस फिल्म के ट्रेलर को भव्य तरीके से लॉन्च किया गया। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ चुका है। इस कार्यक्रम पर शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है।
Pushpa 2 Trailer: पटना में पुष्पा 2 के कार्यक्रम को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात
पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि भारतीय सिनेमा में अब बिहार को गंभीरता से लिया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में शत्रुघ्न ने इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एक बातचीत में खुलकर बात की। उन्होंने जूम से बात करते हुए कहा कि बिहार के लिए वह काफी खुश हैं। अभिनेता ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बिहार को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुष्पा 2 जैसी बड़ी फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए पटना शहर को चुनना गर्व की बात है। बिहार में हम अपने अतिथि का सम्मान करना जानते हैं।
Karan Arjun: राकेश रोशन ने बताया आज के करण-अर्जुन का नाम, एक ने तो उनके साथ की हैं कई फिल्में
पटना में ट्रेलर लॉन्च पर दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में दर्शक अपने पसंदीदा सितारे को देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू होती भी दिखाई दी, लेकिन समय रहते पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।
Bollywood Biggest Prankster: अमिताभ बच्चन से लेकर विद्या बालन तक, प्रैंक करने में पीछे नहीं रहते ये सितारे
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना देसी अंदाज में दिखे। काले कुर्ते में अभिनेता काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे। वहीं, साड़ी में रश्मिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के पास की हो रही कालाबाजारी, ब्लैक में खरीदे जा रहे टिकट
सोशल मीडिया पर जारी हुए ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद आया है। इसे देखकर फैंस को अब 5 दिसंबर को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में पुष्पा राज के दमदार डायलॉग सुनने को मिले। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। निर्माता उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार करेगी।
Anupamaa: पुलिस ने किया 'अनुपमा' के सेट पर कैमरा असिस्टेंट की मौत की वजह का खुलासा, इस धारा के तहत केस दर्ज