फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa The Rise: रूस तक पहुंची ‘पुष्पा’ की शोहरत, फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म बनी, ‘डिस्को डांसर’ भी शामिल

Mon, 28 Nov 2022 05:21 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 28 Nov 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Pushpa The Rise Allu arjun movie reached Russia became the opening film of the film festival with disco dancer
Pushpa: The Rise - फोटो : सोशल मीडिया

बीते साल की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ अब उन भारतीय फिल्मों में शुमार हो गई है जिनके शानदार प्रीमियर रूस में हुए और जिन्हें वहां की जनता ने हाथों हाथ लिया। निर्देशक सुकुमार की अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ को वहां के 24 शहरों में अगले महीने की शुरुआत में होने जा रहे भारतीय फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। फिल्म के शानदार रूसी प्रीमियर के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम के लिए फिल्म के सभी प्रमुख कलाकार रूस जा रहे हैं।

Pushpa The Rise Allu arjun movie reached Russia became the opening film of the film festival with disco dancer
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक 1 से 6 दिसंबर तक इंडियन फिल्म फेस्टिवल की पांचवीं वर्षगांठ 24 रूसी शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन भारतीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र (एसआईटीए) के साथ मिलकर रशियन फेडरेशन के मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर और रूस में भारत के दूतावास के सहयोग से किया जा रहा। इस दौरान मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, सोची और कई शहरों में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
Bigg Boss: एक बार फिर बिग बॉस के घर में नजर आएंगी राखी सावंत, लेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, शो में आएगा ट्विस्ट

Pushpa The Rise Allu arjun movie reached Russia became the opening film of the film festival with disco dancer
फिल्म- पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन फिल्म्स फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी 1 दिसंबर को मॉस्को के ओशिनिया शॉपिंग सेंटर में होगी। इस दौरान फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, निर्देशक और लेखक सुकुमार बनरेड्डी के साथ फिल्म निर्माता रवि शंकर भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद 3 दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ की पूरी कास्ट और क्रू सेंट पीटर्सबर्ग में शॉपिंग सेंटर गैलेरिया में होने वाली फिल्म की स्क्रीनिंग में मौजूद रहेगी।
LOST: फीमेल लीड वाली फिल्मों की थियेटर रिलीज हुई मुश्किल, रश्मिका, तापसी के बाद अब यामी भी सीधे ओटीटी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa The Rise Allu arjun movie reached Russia became the opening film of the film festival with disco dancer
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया

इस फेस्टिवल में फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के अलावा करण जौहर द्वारा फिल्म ‘माई नेम इज खान’, बब्बर सुभाष निर्देशित ‘डिस्को डांसर’, एसएस राजामौली निर्देशित ‘आरआरआर’, नितेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ और सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म ‘वॉर’ भी शामिल हैं। फेस्टिवल की ओपनिंग सुकुमार बांद्रेदी लिखित और निर्देशित फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ से होगी।
Anshula Kapoor: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कर रही हैं रोहन ठक्कर को डेट? वायरल हो रही हैं दोनों की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed