फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas: टिकट खिड़की पर फिर से तहलका मचाएंगे प्रभास, इन दो सुपरहिट निर्देशकों की फिल्म में काम करने की अटकलें

Sat, 02 Nov 2024 08:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Nov 2024 08:09 PM IST
सार

Prabhas Upcoming Movies: प्रभास अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैंं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दक्षिण भारत के दो बड़े निर्देशकों की फिल्म में नजर आ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Raja Saab actor Prabhas To collborate with Lokesh Kanagraj and Prasanth varma as per report
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में प्रभास की भी गिनती होती है। अपनी फिल्मों से वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सलार और कल्कि 2898 एडी के बाद वह जल्द ही द राजा साब नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है। 

Raja Saab actor Prabhas To collborate with Lokesh Kanagraj and Prasanth varma as per report
प्रशांत वर्मा, लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम- प्रशांत वर्मा, लोकेश कनगराज
इन दो निर्देशकों के साथ कर सकते हैं काम

फैंस इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लगातार हो रही इस फिल्म की चर्चा के बीच प्रभास के अन्य प्रोजेक्ट को लेकर दिलचस्प बातें सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही साउथ के दो बड़े निर्देशक लोकेश कनगराज और प्रशांत वर्मा के साथ हाथ मिला सकते हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता दोनों ही निर्देशकों के साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, प्रभास की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। रिपोर्ट के दावों की मानें तो जल्द ही दोनों निर्देशकों की फिल्मों को लेकर आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। कहा जा रहा है कि प्रभास लोकेश कनगराज की सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) और प्रशांत वर्मा की सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) का हिस्सा बन सकते हैं। 

Raja Saab actor Prabhas To collborate with Lokesh Kanagraj and Prasanth varma as per report
प्रशांत वर्मा, लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम- प्रशांत वर्मा, लोकेश कनगराज
एलसीयू और पीवीसीयू को खूब पसंद करते हैं लोग

बता दें कि एलसीयू और पीवीसीयू की फिल्मों को अब तक दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता रहा है। लोकेश कनगराज की एलसीयू की शुरुआत 2019 में कार्ति-स्टारर कैथी से हुई और कमल हासन अभिनीत विक्रम और दलपति विजय अभिनीत लियो जैसी फिल्मों के साथ इस यूनिवर्स का और विस्तार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raja Saab actor Prabhas To collborate with Lokesh Kanagraj and Prasanth varma as per report
कुली - फोटो : एक्स Dir_Lokesh
दोनों यूनिवर्स की फिल्मों पर चल रहा काम

वर्तमान में, लोकेश कनगराज रजनीकांत के साथ कुली पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म उनके यूनिवर्स का हिस्सा नहीं है। वहीं, उनका अगला प्रोजेक्ट कैथी 2 हो सकता है, जिसमें वह एक बार फिर कार्ति के साथ काम करेंगे। दूसरी ओर, प्रशांत वर्मा ने  तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म हनुमान के साथ हिंदू पौराणिक कथाओं पर आधारित सुपरहीरो की सिनेमाई दुनिया की शुरुआत की। इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई इस फिल्म का  जल्द ही सीक्वल जय हनुमान आने वाला है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का पहला लुक जारी किया और आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि कंतारा स्टार ऋषभ शेट्टी फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे। पीवीसीयू में अधीरा और महा काली जैसी आगामी फिल्में भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Raja Saab actor Prabhas To collborate with Lokesh Kanagraj and Prasanth varma as per report
प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास

दोनों सिनेमाई ब्रह्मांडों के बड़े होने की ओर बढ़ने के साथ, यह देखना रोमांचक होगा कि निर्माता प्रभास को  अपनी इस दुनिया में कैसे शामिल करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास के पास सलार 2 और सीता रामम के निर्देशक हनु राघवपुडी की एक अनाम फिल्म भी है। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म स्पिरिट के लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 
Maharaja: विदेश में अब तक धमाल मचा रही 'महाराजा', इस देश में छह हफ्ते तक फिल्म ने किया ट्रेंड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed