{"_id":"672623ecd1cb3db5040a9b62","slug":"vijay-sethupathi-starrer-maharaja-performs-well-in-taiwan-read-details-inside-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharaja: विदेश में अब तक धमाल मचा रही 'महाराजा', इस देश में छह हफ्ते तक फिल्म ने किया ट्रेंड","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Maharaja: विदेश में अब तक धमाल मचा रही 'महाराजा', इस देश में छह हफ्ते तक फिल्म ने किया ट्रेंड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 02 Nov 2024 06:38 PM IST
सार
विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा का जलवा विदेश में अब तक कायम है। यह फिल्म ताइवान में खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
महाराजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dir_nithilan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप अभिनीत तमिल फिल्म महाराजा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस के बाद फिल्म को भारत में ओटीटी पर भी खूब पसंद किया गया था। भारत में इसे ओटीटी पर 14 जून को रिलीज किया गया था। वहीं, मध्य-पूर्वी, दक्षिण एशियाई और पूर्वी एशियाई देशों सहित दुनियाभर के अन्य देशों में इसे एक सप्ताह के भीतर ही रिलीज कर दिया गया था।
2 of 5
महाराजा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dir_nithilan
ताइवान में पसंद की जा रही फिल्म
इस फिल्म को ताइवान में भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 18 जून से यह फिल्म वहां स्ट्रीम हो रही है। इस देश में यह फिल्म शीर्ष 10 गैर-अंग्रेजी फिल्मों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 27 अक्टूबर तक लगातार छह सप्ताह तक टॉप 10 में बनी रही।
3 of 5
महाराजा
- फोटो : ट्विटर
लोगों की मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया
इससे भी बड़ी बात यह है कि सूची में यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म है। ताइवान के लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म को काफी पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महाराजा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में भी धमाल मचा चुकी है फिल्म
बता दें कि महाराजा भारत में रिकॉर्ड 12 हफ्तों तक शीर्ष 10 फिल्मों की सूची में रही, लेकिन 14 अक्टूबर से यह सूची से हट गई। यह बांग्लादेश, पाकिस्तान, ओमान और श्रीलंका जैसे देशों में भी असाधारण प्रदर्शन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।