जेलर की अपार सफलता के बाद तमिल सुपरस्टार रजनीकांत जल्द ही वेट्टैयन नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें वे फहद फासिल के साथ एक दृश्य की तैयारी कर रहे थे। इस बीच अब सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को उत्सुकता बढ़ा दी है।
Rajinikanth: 'वेट्टैयन' के सेट पर दिखा रजनीकांत का खास अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस छोटे से क्लिप में दोनों कलाकार एक शॉट से पहले सेट पर खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में फहद वाइब्रेंट कलर की शर्ट में दिख रहे हैं, जबकि रजनीकांत फॉर्मल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। फहद को एक तरफ खड़े देखा जा सकता है। वहीं, रजनीकांत वीडियो क्लिप में क्रू सदस्यों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
களத்தில் வேட்டையன் 🔥🦅#SuperstarRajinikanth #Vettaiyan #LalSalaam #49YearsOfRajinism pic.twitter.com/5SWixBG4KH
इसे देखने के बाद फैंस मान रहे हैं कि फिल्म में उन्हें भरपूर मसाला देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रजनीकांत एक टीचर की भूमिका में हैं। हालांकि, प्रोमो में उन्हें पिस्तौल का उपयोग करते हुए दिखाया गया था। इसलिए, यह स्पष्ट नहीं है कि फिल्म में उनकी भूमिका क्या है।
जय भीम फेम टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बन रही वेट्टैयन की शूटिंग तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी भाग में विभिन्न स्थानों पर की गई है। फिल्म में रजनीकांत के साथ महानायक अमिताभ बच्चन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दोनों के अलावा इसमें दशहरा विजयन, रितिकास सिंह, मंजू वारियर और राणा दग्गुबाती भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।
रजनीकांत के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो इसके बाद वे लोकेश कनगराज के साथ थलाइवर 171 के लिए काम करेंगे, जिसकी शूटिंग मार्च या अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है। लोकेश ने हाल ही में लियो बनाई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। दलपति विजय अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
New Year 2024: दूसरों की मुस्कान बनने में ही असली कामयाबी, अदा शर्मा ने दी ‘अमर उजाला’ के पाठकों को शुभकामनाएं