{"_id":"6613732bcc14b7da0303ed5d","slug":"ram-charan-kiara-advani-game-changer-release-date-new-update-read-details-inside-2024-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer: 'वेट्टैयन' और 'देवरा' से पर्दे पर टकराएगी राम चरण की 'गेम चेंजर'? चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Game Changer: 'वेट्टैयन' और 'देवरा' से पर्दे पर टकराएगी राम चरण की 'गेम चेंजर'? चर्चाओं का बाजार गर्म
राम चरण के फैंस को उनकी आगामी फिल्म गेम चेंजर का लंबे समय से इंतजार है। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। इस बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
राम चरण लंबे समय से इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह पहली बार है जब तमिल निर्देशक शंकर ने किसी तेलुगु हीरो के साथ काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्माता इसे अक्तूबर के महीने में रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई आधिकरिक घोषणा नहीं की गई है।
3 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक अक्तूबर महीन में कई बड़ी फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि देवरा और वेट्टैयन के मेकर्स भी इसे उसी महीने रिलीज करने की तैयारी में। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर तीनों फिल्मों में टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस हिसाब से देखा जाए तो अक्तूबर का महीना साउथ सिनेमा के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। इस साल शंकर की एक और फिल्म रिलीज होने वाली है। हाल ही में निर्माताओं ने कमल हासन अभिनीत फिल्म इंडियन 2 को जून में रिलीज करने का एलान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।