फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड के बाद बढ़ी या घटी ‘पेद्दी’ की कमाई? पहले सोमवार को ऐसा रहा प्रदर्शन; जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन

Mon, 08 Jun 2026 09:01 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 09:01 PM IST
सार

Peddi Box Office Collection Day 5: वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन के बाद पहले सोमवार को कैसा रहा ‘पेद्दी’ का कलेक्शन? यहां जानें कितनी हुई कमाई…

विज्ञापन
Ram Charan Starrer Peddi Box Office Collection Day 5 Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar
पेद्दी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

राम चरण की हालिया रिलीज फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी दमदार शुरुआत की थी। फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया था। अब वीकेंड के बाद जानते हैं कि कैसा रहा फिल्म का हाल और पांचवें दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?

Ram Charan Starrer Peddi Box Office Collection Day 5 Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar
पेद्दी फिल्म ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

पांचवें दिन की कमाई
वीकेंड पर जबरदस्त कमाई के बाद अब ‘पेद्दी’ के पहले सोमवार की कमाई सामने आ गई है। पांचवें दिन पहले सोमवार को ‘पेद्दी’ की कमाई में भारी गिरावट सामने आई है। फिल्म ने सोमवार को सिर्फ 6.93 करोड़ रुपए ही कमा पाए हैं। ये उसकी शनिवार और रविवार की कमाई (क्रमश: 28.85 और 31.90 करोड़) से काफी कम है। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 164.08 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 

Ram Charan Starrer Peddi Box Office Collection Day 5 Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar
पेद्दी - फोटो : एक्स

‘पेद्दी’ का अब तक का कलेक्शन

  • ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ रुपए के साथ की थी।
  • इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में भी फिल्म ने 18 करोड़ रुपए की कमाई की थी। 
  • इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 26.90 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि तीसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई 28.85 करोड़ रुपए रही थी।
  • इसके बाद रविवार को चौथे दिन फिल्म ने सबसे अधिक 31.90 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • अब आज पांचवें दिन अपने पहले सोमवार को ‘पेद्दी’ की कमाई में भारी गिरावट आई है और फिल्म सिर्फ 6.93 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan Starrer Peddi Box Office Collection Day 5 Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar
फिल्म 'पेद्दी' - फोटो : X

‘पेद्दी’ के सामने है इन फिल्मों की चुनौती
बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ के सामने वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की ‘बंदर’ जैसी फिल्में मौजूद हैं। हालांकि, ‘पेद्दी’ इन दोनों ही फिल्मों पर अब तक भारी पड़ी है। अब पहले सोमवार को भी ‘पेद्दी’ ने जहां 6.93 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन सोमवार को सिर्फ 1.81 करोड़ रुपए ही रहा। जबकि ‘बंदर’ सोमवार को सिर्फ 18 लाख रुपए का ही कलेक्शन कर पाई। 

विज्ञापन
Ram Charan Starrer Peddi Box Office Collection Day 5 Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai And Bandar
पेद्दी - फोटो : एक्स

ऐसी है ‘पेद्दी’ की कहानी
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दी’ की कहानी एक पहाड़ी गांव के दिहाड़ी मजदूर पेद्दी (राम चरण) के इर्द-गिर्द बुनी गई है। पेद्दी जो मन में आता है वो हर काम करता है क्योंकि उसका मानना है कि ‘दोबारा थोड़ी न पैदा होंगे..’। वो खुद को और अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए ऊंची जाति और शहरी लोगों से लड़ाई लड़ रहा है।

पेद्दी कमाल का क्रिकेट खेलता है और अपनी ऊपर लगने वाली बोली से पैसे कमाता है पर एक दिन ऊंची जाति के लोग एक होकर उसे हरा देते हैं। पहचान पाने के लिए पेद्दी क्रिकेट छोड़कर, पहलवान बन जाता है ताकि गोल्ड मेडल जीतकर पहचान हासिल कर सके। फिर सम्मान पाने के लिए पेद्दी कुछ ऐसा करता है, जो किसी ने सोचा भी नहीं हाेता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed