फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Charan: दरगाह जाकर ट्रोल हुए राम चरण, बचाव में उतरीं पत्नी उपासना, नेटिजन्स को पढ़ाया एकता का पाठ

Wed, 20 Nov 2024 12:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 20 Nov 2024 12:47 PM IST
सार

राम चरण बीते दिन दरगाह पहुंचे, जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया गया। वहीं, अब पत्नी उपासना कोनिडेला उनके समर्थन में आ गई हैं। उपासना ने नेटिजन्स को एकता का पाठ पढ़ाया है। 

विज्ञापन
Ram Charan trolled after visiting Dargah wife Upasana konidela came to his support taught unity to netizens
राम चरण-उपासना कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार राम चरण का एक हालिया वीडियो विवादों में घिर गया। वीडियो में अभिनेता दरगाह पर पहुंचते नजर आएं। इसे देखकर नेटिजन्स भड़क उठे और अभिनेता को जमकर ट्रोल किया। हालांकि, अब राम चरण को पत्नी उपासना कोनिडेला का साथ मिल गया है। उन्होंने दरगाह पर जाने के बाद अपने पति-अभिनेता राम चरण के लिए एक नोट लिखा है। साथ ही वह बेहद खूबसूरती से उनका बचाव करती नजर आई हैं। 

Ram Charan trolled after visiting Dargah wife Upasana konidela came to his support taught unity to netizens
राम चरण और उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम @upasanakaminenikonidela

उपासना ने एक्स पर साझा की राम की तस्वीर 

उपासना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राम की दरगाह जाते हुए एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में राम सिर झुकाए और सीने पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। वह पारंपरिक ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। अभिनेता के गले में एक बड़ी सी माला भी थी। वहीं, उनके आसपास गायक मोहित चौहान समेत कई अन्य लोग नजर आए। 

Ram Charan trolled after visiting Dargah wife Upasana konidela came to his support taught unity to netizens
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम @ upasanakaminenikonidela

पति को दिया अपना समर्थन 

तस्वीर को साझा करते हुए उपासना ने लिखा, 'आस्था एकजुट करती है, कभी विभाजित नहीं करती। भारतीयों के रूप में, हम ईश्वर के सभी रास्तों का सम्मान करते हैं। हमारी ताकत एकता में निहित है। राम चरण अपने धर्म का पालन करते हुए अन्य धर्मों का भी सम्मान करते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan trolled after visiting Dargah wife Upasana konidela came to his support taught unity to netizens
राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला - फोटो : सोशल मीडिया

नेटिजन्स के कटाक्ष पर दिया सटीक जवाब 

उपासना की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक नेटिजन ने लिखा, 'मैम अन्य धर्मों का सम्मान करने का मतलब यह नहीं है कि आप अयप्पा माला में उनकी दरगाह पर जाएं। हम उनकी आस्था का अपमान न करके उनके धर्म का सम्मान कर सकते हैं और हमारे धर्म में हस्तक्षेप किए बिना वे जो करते हैं उसका सम्मान कर सकते हैं।' उपासना ने एक मीडिया हाउस के लेख को साझा करते हुए टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसका शीर्षक 'सद्भावना को अपनाना' था। 

विज्ञापन
Ram Charan trolled after visiting Dargah wife Upasana konidela came to his support taught unity to netizens
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

क्यों ट्रोल हो रहे राम चरण? 

राम ने हाल ही में आंध्र प्रदेश के कडप्पा का दौरा किया। उनके साथ उनकी अगली फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना भी थे। सोमवार शाम को वे अमीन पीर दरगाह और श्री विजया दुर्गा देवी मंदिर गए। राम ने 80वें मुशायरा गजल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी अयप्पा माला के साथ नंगे पैर हैदराबाद से कडप्पा के लिए उड़ान भरी। राम ने दरगाह पर फूलों से बनी चादर भी चढ़ाई।

Ram Pothineni: राम पोथिनेनी की नई फिल्म का एलान, पी महेश और 'पुष्पा 2' के निर्माताओं के साथ मिलाया हाथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed