फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiranjeevi: बहू उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर ऐसा था चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले, मेरे लिए सबसे...

Tue, 03 Jan 2023 06:28 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Ram Charan wife Upasana pregnancy news left an emotional actor Chiranjeevi
रामचरण अपने परिवार के साथ - फोटो : insta

साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने हाल ही में फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी कि वह अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने कपल के शुभकामनाएं दीं। अब रामचरण के पिता दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने बताया कि यह खबर पहली बार सुनने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ था और क्या थी उनकी प्रतिक्रिया। 

Ram Charan wife Upasana pregnancy news left an emotional actor Chiranjeevi
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना - फोटो : insta

12 दिसंबर को राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, "श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से, हमें, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और रामचरण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। प्यार और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिदेला, शोभना और अनिल कामिनेनी।" इसी के साथ चिरंजीवी ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए लिखा था, इस खबर को साझा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।

View this post on Instagram

A post shared by Chiranjeevi Konidela (@chiranjeevikonidela)

Ram Charan wife Upasana pregnancy news left an emotional actor Chiranjeevi
चिरंजीवी - फोटो : Social media

हाल ही में, अभिनेता चिरंजीवी ने एक इंटरव्यू के दौरान  बात करते हुए कहा, "हमने छह साल से अधिक समय तक इस खबर का इंतजार किया है, जापान से वापस आने के बाद, दोनों ने हमें बिठाया और यह खुशखबरी साझा की। यह मेरे लिए सबसे खुशी के पलों में से एक था। मेरी आंखों में आंसू थे।"

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan wife Upasana pregnancy news left an emotional actor Chiranjeevi
राम चरण- उपासना - फोटो : सोशल मीडिया

राम चरण और उपासना फिल्म इंडस्ट्री के लवली कपल्स में से एक हैं, दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। वहीं बात करें वर्क फ्रंट की तो साल 2022 में रिलीज हुई रामचरण की फिल्म 'आरआरआर' ने शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में अपना जलवा बिखेरा है। वहीं अब अभिनेता रामचरण अपनी आगामी आस्थाई टाइटल वाली फिल्म 'Rc15' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed