अपने पसंदीदा सितारों के प्रति प्यार का इजहार करने के लिए फैंस अलग-अलग तरीके ढूंढते रहते हैं। कोई मीलों दूर का सफर साइकिल से तय कर लेता है, तो कोई टैटू ही बनवा लेता है। आपने सितारों के प्रति फैंस की दीवानगी के कई उदाहरण देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें लोग देवी की तरह पूजते हैं। साउथ की इन अभिनेत्रियों को अपना अपार प्यार दिखाने के लिए फैंस ने उनके मंदिर ही बनवा दिए हैं, जहां उन्हें पूजा जाता है। तो आइए देखिए पूरी लिस्ट...
South Actress Temple: इन एक्ट्रेस के नाम पर फैंस ने बनवाए मंदिर, लिस्ट में ऐसे-ऐसे नाम, जो कर देंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशबू
खुशबू ने 1988 में तमिल फिल्म धर्माथिन थलाइवन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। खुशबू कॉलीवुड की पहली अभिनेत्री हैं, जिनके नाम पर फैंस ने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में मंदिर बनवाया है। हालांकि शादी के बाद अभिनेत्री के कुछ आपत्तिजनक बयानों के चलते फैंस निराश हो गए और उनके मंदिर को ध्वस्त कर दिया।
Vicky-Katrina: विक्की कौशल का स्पेशल डांस देख ब्लश करने लगीं कटरीना कैफ, वीडियो देख फैंस बोले- बेस्ट जोड़ी
नमिता
नमिता साउथ की जानी मानी अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम करने के लिए जानी जाती हैं। 2008 में जब नमिता अपने स्टारडम के चरम पर थीं, तो एक भक्त ने तमिलनाडु में उनके लिए मंदिर बनवाया था, जिससे वह खुशबू के बाद उनके सम्मान में मंदिर बनवाने वाली दूसरी अभिनेत्री बन गईं।
Salman Khan Fan: 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं...', सलमान से मिलने 1100 किलोमीटर साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन
निधि अग्रवाल
Let's trend this tag #NidhhiAgerwal #NationalCrushNidhhi#SarkaruVaariPaata #MaheshBabu @urstrulyMahesh pic.twitter.com/htkBqDgOMv
निधि अग्रवाल की फैन फॉलोइंग साउथ में काफी तगड़ी है। दो फिल्में करने के बाद ही 2021 में फैंस ने चेन्नई में उनका मंदिर बनवा दिया और उनकी पूजा करने लगे। मंदिर में निधि की मूर्ति लगी पर दूध चढ़ाकर उसकी आरती की जाती है। एक्ट्रेस को जब इस बात का पता चला तो वह हैरान रह गई थीं।
Box Office Report: जल्द 350 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘अवतार 2’, तो मंडे टेस्ट में फिसड्डी साबित हुई ‘सर्कस’
हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी पिछले दस वर्षों या उससे अधिक समय से फिल्म उद्योग से जुड़ी हुई हैं। जब हंसिका ने फिल्म पडिकाथवन के साथ कॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ली, तो लोग एक्ट्रेस की तुलना अभिनेत्री खुशबू से करने लगे थे। उस समय उनके समर्थकों ने इरादा मदुरै में एक्ट्रेस का एक मंदिर बनाने का फैसला लिया था।
Pushpavalli: शूटिंग के दौरान साउथ सुपरस्टार पर आया था रेखा की मां का दिल, जानिए क्यों शादी तक नहीं पहुंची बात