Rana Naidu Season 2: 'अब होगी तोड़फोड़ की शुरुआत मामू', रिलीज हुआ राणा नायडू सीजन 2 का टीजर
राणा नायडू सीजन 2 का टीजर रिलीज हो गया है। सीरीज में राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती के साथ बॉलीवुड अभिनेता की भी एंट्री हुई है। सीरीज के ट्रेलर में अर्जुन रामपाल भी नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस टीजर रिलीज के साथ नेटफ्लिक्स ने लिखा- अब होगी तोड़फोड़ की शुरुआत मामू, क्योंकि ये राणा नायडू का स्टाइल है। देखें राणा नायडू सीजन 2, जो कि इस साल ने ओटीटी चैनल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
सीरीज के जारी हुए टीजर में डायलॉग है- ये नशा है राणा, एंड यू आर एडिक्टेड टू इट। एक अन्य डायलॉग है, एक अन्य डायलॉग जो टीजर में अर्जुन रामपाल बोलते नजर आ रहे हैं- तेरे को लोगों के साथ गेम खेलने का बहुत बड़ा शौक है न? तो आज अपन एक गेम खेलते हैं। वेंकटेश दग्गुबाती का डायलॉग है- दुनिया में एकिच आदमी है, जो राणा को तोड़ सकता है और वो है उसका बाप।
Toaster Teaser: राजकुमार राव ने की हद पार, पत्नी पत्रलेखा प्रोड्यूस करेंगी उनकी कंजूसी की कहानी
सीरीज इसी साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है, फिलहाल सीरीज रिलीज डेट फाइनल नहीं है। फिल्म को सुंदर आरोन ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में राणा दग्गुबाती, वेंकटेश दग्गुबाती, अर्जुन रामपाल, कृति खरबंदा, सुचि पिल्लई, अभिषेक बनर्जी भी सीरीज में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि राणा नायडू मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज रे डोनोवन का भारतीय रूपांतरण है। अमेरिकी टीवी सीरीज को तो काफी पसंद किया ही गया था, अब इसके भारतीय रूपांतरण को भी दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया।