फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: इन छह फिल्मों से दिल जीतने आ रहीं रश्मिका मंदाना, दो की होने जा रही बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत!

Sat, 26 Oct 2024 01:04 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 26 Oct 2024 01:04 AM IST
सार

साउथ हसीना रश्मिका मंदाना ने पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा' में काम कर नॉर्थ बेल्ट में भी अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली। आने वाले दिनों में भी रश्मिका को एक से एक बेहतरीन फिल्मों में बतौर लीड अभिनेत्री देखा जाना है। 

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Upcoming Films pushpa 2 Chhava Animal Park kubera the girlfriend sikandar
रश्मिका मंदाना आगामी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ हसीना रश्मिका मंदाना ने पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा' में काम कर नॉर्थ बेल्ट में भी अपनी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बना ली। इसके बाद अभिनेत्री को गुड बाय और मिशन मजनू जैसी फिल्मों में देखा गया। हालांकि, रश्मिका को साल 2023 की आखिरी में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई। रणबीर कपूर अभिनीत इस फिल्म में नेशनल क्रश का अभिनय काबिल-ए-तारीफ रहा है। रश्मिका की ब्रैंड वैल्यू का ही नतीजा है कि दिन-ब-दिन उनकी डिमांड बढ़ती ही जा रही है। आने वाले दिनों में रश्मिका को एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि छह बहुप्रतीक्षित फिल्मों में देखा जाएगा। आइए इनकी सूची पर गौर फरमा लेते हैं-

Rashmika Mandanna Upcoming Films pushpa 2 Chhava Animal Park kubera the girlfriend sikandar
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

'पुष्पा: द राइज'

सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने घरेलू सहित विदेशी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं, इसके सीक्वल के एलान के बाद से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। 'पुष्पा 2: द रूल' रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह मूवी इस साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Rashmika Mandanna Upcoming Films pushpa 2 Chhava Animal Park kubera the girlfriend sikandar
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

'छावा: द ग्रेट वॉरियर'

विक्की कौशल अभिनीत बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक ड्रामा 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' अपने एलान के बाद से ही चर्चाओं में है। फिल्म की कहानी महान मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं। 'छावा: द ग्रेट वॉरियर' का निर्माण दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज द्वारा किया गया है, और इसके 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने की उम्मीद है। मूवी में रश्मिका मंदाना बतौर मुख्य अभिनेत्री शामिल हैं। 
 

Bollywood Actors: इन अभिनेताओं ने अपनी फिल्म में खुद गाया गाना, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Upcoming Films pushpa 2 Chhava Animal Park kubera the girlfriend sikandar
द गर्लफ्रेंड - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

'द गर्लफ्रेंड'

रश्मिका मंदाना ने कुछ समय पहले अपनी नई फिल्म का एलान कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। वह 'द गर्लफ्रेंड' नामक एक रोमांचक लव स्टोरी में मुख्य भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह उनके सात साल के करियर की 24वीं फिल्म होगी। उम्मीद की जा रही है कि 'द गर्लफ्रेंड' में रश्मिका ही नायक होंगी। इसे थ्रिलर लव स्टोरी फिल्म माना जा रहा है। राहुल रवींद्रन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण अल्लू अरविंद की 'गीता आर्ट्स' के बैनर तले किया जा रहा है।

AR Rahman: बिना अनुमति गानों के रीमिक्स पर फूटा एआर रहमान का गुस्सा, एआई के दुरुपयोग पर भी दी चेतावनी

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Upcoming Films pushpa 2 Chhava Animal Park kubera the girlfriend sikandar
कुबेर - फोटो : इंस्टाग्राम

'कुबेर'

तमिल सुपरस्टार 'धनुष' अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म 'कुबेर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा जुलाई, 2023 में की गई थी। फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला कर रहे हैं। श्री वेंकटेश्वर सिनेमाज एलएलपी और एमिगोस क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले सुनील नारंग और पुस्कुर राम मोहन राव द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। 'कुबेर' 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

Varun Dhawan: एक्शन-रोमांस और थ्रिलर का भरपूर डोज लेकर आ रहे हैं वरुण धवन, सबसे पहले रिलीज होगी सिटाडेल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed