{"_id":"669c73fde896ca624908448c","slug":"s-s-rajamouli-ravi-teja-film-vikramarkudu-to-re-release-on-big-screen-read-details-inside-2024-07-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikramarkudu: पर्दे पर फिर से दस्तक देने जा रही राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म, हिंदी रीमेक भी रही थी सुपरहिट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Vikramarkudu: पर्दे पर फिर से दस्तक देने जा रही राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म, हिंदी रीमेक भी रही थी सुपरहिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 21 Jul 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विक्रमार्कुडु
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता रवि तेजा की गिनती तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में होती है। मास महाराजा के नाम से मशहूर अभिनेती की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में अनेकों सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनके करियर में चार चांद लगाने वाली फिल्मों में 'विक्रमार्कुडु' का नाम भी शामिल है।
साल 2006 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म 18 साल बाद एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। दरअसल, निर्माताओं ने इस फिल्म एक बार फिर से बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विक्रमार्कुडु
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 27 जुलाई को दोनों तेलुगु राज्यों के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जाएगी। हाल ही में विक्रमारकुडु का नया ट्रेलर रिलीज किया गया, ताकि इसके दोबारा रिलीज होने से पहले ही लोगों में उत्साह पैदा किया जा सके।
4 of 5
विक्रमार्कुडु
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
इस ट्रेलर में कॉमेडी, एक्शन से लेकर इमोशन तक देखने को मिला है। साल 2006 की फिल्म की तरह ही ट्रेलर ने बार फिर से लोगों पर एक ठोस प्रभाव डाला है। विक्रमारकुडु में प्रकाश राज, विनीत कुमार, ब्रह्मानंदम, रुथिका, राजीव कनकला, रघुबाबू और अजय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एमएम कीरावणी का संगीत है।
विज्ञापन
5 of 5
राउडी राठौर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
तेलुगु के बाद विक्रमारकुडु कई भाषाओं में बनाई जा चुकी है, जिसमें हिंदी भी शामिल है। फिल्म के हिंदी संस्करण राउडी राठौर में अक्षय कुमार नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो निर्देशक एसएस राजामौली की बतौर निर्देशक आखिरी रिलीज फिल्म आरआरआर थी। इसके बाद वह जल्द ही महेश बाबू के साथ फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। यह पहला मौका है जब दोनों किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं।
Chapter 2: काम के बिना कैसे चल रही रिया चक्रवर्ती की आजीविका? अभिनेत्री बोलीं- मैं काला जादू...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X