फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prabhas BO Report: प्रभास की इन फिल्म की हुई बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही कमाए 100 करोड़ से ज्यादा

Sun, 24 Dec 2023 04:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 24 Dec 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
Salaar Actor Prabhas 100 Crore Movies List on First Day Box Office Adipurush Saaho Bahubali 2
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार प्रभास केवल दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में मशहूर हैं। उन्हें पहला पैन इंडिया स्टार भी कहा जाता है। बाहुबली के बाद से ही उनकी फैंस फॉलोइंग विदेश तक फैल चुकी है। यही वजह है कि जब कभी भी उनकी फिल्म रिलीज होती है तो उसकी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार होती है। आज हम आपको प्रभास की उन फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पहले दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही।


Malaika Arora: सलमान खान ने मलाइका अरोड़ा को भेजा स्पेशल क्रिसमस गिफ्ट, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर दिखाई झलक

Salaar Actor Prabhas 100 Crore Movies List on First Day Box Office Adipurush Saaho Bahubali 2
सलार - फोटो : सोशल मीडिया
सलार

प्रभास की फिल्म सलार हाल ही में रिलीज हुई है। केजीएफ 2 के बाद लोगों को प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है। यह फिल्म 100 करोड़ की ओपनिंग लेने में कामयाब रही। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 178.7 करोड़ का कलेक्शन किया।

Salaar Actor Prabhas 100 Crore Movies List on First Day Box Office Adipurush Saaho Bahubali 2
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
आदिपुरुष

इस लिस्ट में दूसरा नाम आदिपुरुष का है। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी पहले दिन टिकट खिड़की पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी। देश के हर कोने में पहले दिन इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता थी। फिल्म का ओपनिंग डे ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 140 करोड़ रुपये रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Actor Prabhas 100 Crore Movies List on First Day Box Office Adipurush Saaho Bahubali 2
साहो - फोटो : सोशल मीडिया
साहो

बाहुबली 2 के बाद प्रभास साहो लेकर दर्शकों के सामने उपस्थित हुए थे, जिसकी वजह से लोग सिनेमाघरों में उमड़ पड़े। फिल्म में वे जबर्दस्त एक्शन करते नजर आए थे। पहले ही दिन यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 130 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Salaar Actor Prabhas 100 Crore Movies List on First Day Box Office Adipurush Saaho Bahubali 2
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बाहुबली 2

बाहुबली 2 प्रभास के करियर की सबसे कामयाब फिल्म है। इस फिल्म ने केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी जमकर कमाई की थी। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिली थी। यह वजह है कि फिल्म ने पहले दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 217 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
Sunny Deol: सनी देओल ने शाहरुख-आमिर और सलमान के साथ अपने रिश्ते पर की बात, बताया- तीनों के साथ कैसा है समीकरण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed