फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar Advance Booking: एडवांस बुकिंग में सालार का जलवा, महज 12 घंटे में फिल्म ने कर ली बंपर कमाई

Sun, 17 Dec 2023 07:53 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Dec 2023 07:53 AM IST
विज्ञापन
Salaar Advance Booking Day Prabhas Prashanth Neel Film Opening Day Early Estimates Details Inside
सालार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत सालार पार्ट वन: सीजफायर रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग जोर-शोर से शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूरे देश में फिल्म की जबर्दस्त डिमांड देखने को मिल रही है। यही वजह है कि फिल्म ने पहले दिन के लिए सभी भाषाओं में 50,000 टिकट बेचे हैं। महज 12 घंटों में सालार ने एक करोड़ पांच लाख की कमाई कर डाली है।


Bigg Boss 17: इस प्रतियोगी को 'बिग बॉस 17' का विजेता बनते देखना चाहती हैं खानजादी, सफर पर दी यह प्रतिक्रिया

Salaar Advance Booking Day Prabhas Prashanth Neel Film Opening Day Early Estimates Details Inside
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक तेलुगु संस्करण के लिए सबसे अधिक सालार की बुकिंग हुई है। इस भाषा में 35 हजार से अधिक टिकट बेचे गए हैं, जिससे 80 लाख की कमाई हुई है। मलयालम संस्करण के लिए 13 हजार टिकट की ब्रिकी हुई है। हिंदी संस्करण से फिल्म ने 2 लाख रुपये की कमाई की है।

Salaar Advance Booking Day Prabhas Prashanth Neel Film Opening Day Early Estimates Details Inside
डंकी-सालार क्लैश - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सालार शाहरुख खान अभिनीत डंकी के एक दिन बाद रिलीज हो रही है। शाहरुख खान की फिल्म की भी लोगों के बीच जबर्दस्त डिमांड देखने को मिल रही है। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी है। इसका निर्देशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल निर्देशकों में से एक राजकुमार हिरानी ने किया है। इससे पहले रिलीज हुई उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Advance Booking Day Prabhas Prashanth Neel Film Opening Day Early Estimates Details Inside
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में डंकी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया गया था। शाहरुख खान के साल 2023 काफी अच्छा गुजरा है। उनकी दो फिल्में पठान और जवान पहले ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी हैं। तीसरी फिल्में से वे हैट्रिक लगाने की पूरी कोशिश में हैं।

विज्ञापन
Salaar Advance Booking Day Prabhas Prashanth Neel Film Opening Day Early Estimates Details Inside
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, प्रभास की बात करें तो आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद वे इस फिल्म से वापसी करने में जुटे हुए हैं। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालार में श्रुति हासन, जग्गपति बापू और टीनू आनंद भी हैं। इसके बाद के बाद प्रभास संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट और कल्कि एडी 2898 जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं। 
Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 से फिरोजा उर्फ 'खानजादी' का पत्ता साफ, एविक्शन की खबर सुन नहीं थमे अभिषेक के आंसू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed