फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF 3: प्रशांत नील ने 'केजीएफ' के तीसरे पार्ट पर लगाई मुहर, सुपरस्टार यश की फिल्म की स्क्रिप्ट है तैयार

Wed, 06 Dec 2023 10:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 06 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Salaar part 1 ceasefire director Prashanth Neel confirms KGF 3 with Yash said script is ready
प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ सिनेमा को दुनियाभर में अलग आयाम तक पहुंचाने वाली प्रशांत नील निर्देशित फिल्म 'केजीएफ' के दो पार्ट सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं। यश स्टारर दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। साल 2018 में रिलीज हुए पहले पार्ट को खूब पसंद किया गया था, लेकिन 2022 में रिलीज हुए दूसरे पार्ट ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। शानदार कहानी और एक से बढ़कर एक एक्शन सीक्वेंस से लोगों का दिल जीतने वाली इस फिल्म को देखने के बाद से ही सभी 'केजीएफ 3' का इंतजार कर रहे हैं। अब तक 'केजीएफ 3' को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं लेकिन अब फिल्म के निर्देशक ने इसके तीसरे पार्ट पर मुहर लगा दी है।  

Salaar part 1 ceasefire director Prashanth Neel confirms KGF 3 with Yash said script is ready
प्रशांत नील - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ' सीरीज के साथ दुनियाभर में धमाल मचाने वाले प्रशांत नील इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सालार पार्ट वन सीजफायर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म के साथ प्रभास को धमाकेदार रूप में पेश करने की तैयारी कर रहे प्रशांत नील ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'केजीएफ' के तीसरे पार्ट को लेकर खुलकर बात की। प्रशांत नील और यश की 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया था और रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब निर्देशक ने गैंगस्टर ड्रामा की तीसरी किस्त की पुष्टि कर दी है।  
Salaar part 1 ceasefire director Prashanth Neel confirms KGF 3 with Yash said script is ready
प्रशांत नील - फोटो : social media
प्रशांत नील फिलहाल 'सालार' की रिलीज की तैयारी में हैं। इन दिनों प्रभास की फिल्म को लेकर खुलकर बात कर रहे प्रशांत नील जहां भी जाते हैं 'केजीएफ 3' की चर्चा उनके पीछे-पीछे पहुंच जाती है। हाल ही में एक बातचीत में प्रशांत नील ने अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'केजीएफ' के बारे में बात की और इसकी तीसरी किस्त पर अपडेट भी दिया। प्रशांत नील ने कहा, 'केजीएफ 3 बनेगी। मुझे नहीं पता कि मैं निर्देशक हूं या नहीं, लेकिन यश हमेशा इसका हिस्सा रहेंगे। हमने इसकी घोषणा यूं ही नहीं की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar part 1 ceasefire director Prashanth Neel confirms KGF 3 with Yash said script is ready
प्रशांत नील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशांत नील ने आगे कहा, 'हमारे पास पहले से ही एक स्क्रिप्ट है। हमने घोषणा करने से पहले ही स्क्रिप्ट पर फैसला कर लिया था। यश एक बहुत ही जिम्मेदार व्यक्ति हैं और वह सिर्फ व्यावसायिक कारणों से चीजों को सामने नहीं रखेंगे। हमें यकीन था कि 'केजीएफ 2' के अंत में आधिकारिक घोषणा करने से पहले चीजें का ऑन पेपर होना जरूरी है।'
विज्ञापन
Salaar part 1 ceasefire director Prashanth Neel confirms KGF 3 with Yash said script is ready
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : social media
'केजीएफ चैप्टर 2' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में लगभग 1250 करोड़ की धांसू कमाई की थी और अब फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं प्रशांत नील के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक इन दिनों प्रभास के साथ 'सालार: पार्ट 1- सीजफायर' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह एक्शन फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'सालार' कथित तौर पर 400 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई है। फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed