प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' बीते कुछ समय से अपने पोस्टपोन की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। इस मूवी की रिलीज डेट 28 सितंबर घोषित की गई थी, जिससे फैंस में खासा उत्साह था। हालांकि, अब इसे अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दिया गया है। तमाम कयासों और अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए खुद फिल्म के निर्माताओं ने बुधवार को इसके पोस्टपोन होने की पुष्टि कर दी। साथ ही इसके पीछे की असली वजह का भी खुलासा कर दिया है।
Salaar Postponed: 'सालार' का इंतजार अभी बाकी! निर्माताओं ने ट्वीट कर की रिलीज डेट टलने की पुष्टि
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी प्रभास स्टारर फिल्म 'सालार' की रिलीज डेट गई है। निर्माताओं ने ट्वीट कर मूवी पर नया अपडेट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'सालार' के निर्माताओं ने कहा है कि उनकी टीम उच्चतम मानकों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। मूवी के पोस्टपोन होने की जानकारी देते हुए होम्बले फिल्म्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'हम सालार के लिए आपके अटूट समर्थन की गहराई से सराहना करते हैं। विचार करते हुए, हमें अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण 28 सितंबर की मूल रिलीज में देरी करनी चाहिए।'
ट्वीट में आगे जोड़ा गया है, 'कृपया समझें कि यह निर्णय सावधानी से लिया गया है, क्योंकि हम एक असाधारण सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी टीम उच्चतम मानकों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रही है। नई रिलीज डेट उचित समय पर बताई जाएगी। हमारे साथ बने रहें क्योंकि हम सालार: सीजफायर को अंतिम रूप दे रहे हैं, और इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।'
We deeply appreciate your unwavering support for #Salaar. With consideration, we must delay the original September 28 release due to unforeseen circumstances.
The Vaccine War: द वैक्सीन वॉर के लिए डॉ. बलराम भार्गव ने ली थी सिर्फ एक रुपये फीस, पल्लवी जोशी का बड़ा खुलासा
Please understand this decision is made with care, as we're committed to delivering an exceptional cinematic experience.… pic.twitter.com/abAE9xPeba
इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया था, 'सालार भारत से उभरने वाली बड़ी फिल्मों में एक प्रमुख स्थान रखती है। इसी कारण निर्माता, फिल्म प्रेमियों की उच्च उम्मीदों को पूरा करने के लिए दृढ़ हैं। दुर्भाग्य से, फिल्म अभी तक तैयार नहीं है। पोस्ट प्रोडक्शन के लिए अभी और वक्त की जरूरत है। नतीजतन, प्रभास, प्रशांत नील और उनकी टीम ने सामूहिक रूप से फिल्म को उसकी मूल रिलीज तिथि 28 सितंबर से स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की।'
Unni Mukundan: यौन उत्पीड़न मामले में उन्नी मुकुंदन को मिली राहत, केरल उच्च न्यायालय ने खारिज किया केस
'सालार' की रिलीज तारीख स्थगित होने से विवेक अग्निहोत्री को बड़ा फायदा होना लाजमी है। विवेक की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' और 'सालार' बड़े पर्दे पर टकराने वाली थी। हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। इस तरह विवेक की फिल्म ज्यादातर लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में कारगर रहेगी। वहीं, 'सालार' के लिए अभी फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा।
Chris Evans: एक ही हफ्ते में दूसरी बार अपनी दुल्हनिया से शादी करेंगे सुपरस्टार क्रिस इवांस, सामने आई यह वजह