{"_id":"67b8248860bf5fbef8077b75","slug":"samantha-and-raj-nidimoru-samantha-goes-into-hiding-speculations-rise-amid-scandal-in-rakt-universe-2025-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha X Raj Nidimoru: समांथा चली गईं अज्ञातवास में रहने, ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ में घपले के बीच लग रहीं अटकलें","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Samantha X Raj Nidimoru: समांथा चली गईं अज्ञातवास में रहने, ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ में घपले के बीच लग रहीं अटकलें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:33 PM IST
सार
राज और डीके की कंपनी पर फर्जीवाड़े की गाज गिरी और कंपनी में हंगामा मच गया, जिसके बाद सामंथा एकांतवास में रहने गई हैं, यहां से वह महाशिवरात्रि का पर्व मनाकर ही लौटेंगी।
विज्ञापन
1 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रेम की असल परीक्षा मुश्किल समय में ही होती है, लेकिन फिल्म निर्देशक राज निदिमोरू संग हाल के दिनों में खूब देखी गई समांथा रुथ प्रभु अब दक्षिण में एकांतवास कर रही हैं। राज की कंपनी में जो हलचल मची है, वह जगजाहिर है ही।
2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की पहली शादी अभिनेता नागा चैतन्या के साथ लंबी नहीं चली। नागा ने बीते दिनों शोभिता धूलिपाला से दूसरी शादी कर ली और उनके चेहरे की खुशी बताती है कि उनके लिए ये फैसला कितना सही रही। एक विषाक्त रिश्ते से रहने से बेहतर उन्हें लगा अपना नया आसमान चुनना।
3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नया आसमान अभिनेत्री समांथा को भी तब मिलता दिख रहा था, जब वह अपनी सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ के निर्देशकों में से एक राज निदिमोरू के साथ दोस्ती बढ़ाती दिखीं। सीरीज के निर्माण के दौरान भी दोनों की निकटता खास चर्चा में रही और सीरीज रिलीज होने के बाद भी दोनों खूब साथ साथ देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चर्चा यही रही कि समांथा को नया जीवन साथी मिल गया है लेकिन तभी राज और डीके की कंपनी पर फर्जीवाड़े की गाज गिरी और कंपनी में हंगामा मच गया। समांथा के बारे में जब पता किया गया तो जानकारी मिली कि मुंबई में ये बवाल मचते ही वह दक्षिण के एक ऐसे सुरम्य स्थान पर निकल गईं, जहां वह कुछ दिनों तक किसी के संपर्क में नहीं रहेगी।
विज्ञापन
5 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिस एकांतवास में वह रहने गई हैं, वहां मोबाइल रखने पर पाबंदी है। बताया जा रहा है कि यहां से वह महाशिवरात्रि का पर्व मनाकर ही लौटेंगी। वैसे जहां समाथां हैं वह जगह हिंदी फिल्म अभिनेत्रियों की पसंदीदा जगह रही है। धरती बचाने की मुहिम के साथ शुरू हुए जिस अभियान के लिए ये रिसॉर्ट बना है, उसके बनाने में भी पर्यावरण नष्ट करने के तमाम मामले सामने आते रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।