फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suriya 45: पुलिस ने अचानक रुकवाई सूर्या की फिल्म की शूटिंग, जानें क्या है पूरा मामला?

Thu, 20 Feb 2025 06:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Feb 2025 06:16 PM IST
सार

Suriya 45: हाल ही में चेन्नई में 'सूर्या 45' की शूटिंग चल रही थी। इस बीच पुलिस ने अचानक इसकी शूटिंग रुकवा दी। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है?

विज्ञापन
Suriya 45 Fimimg Halted by Police Due to Unapproved Setup
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

तमिल सुपरस्टार सूर्या जल्द ही फिल्म 'सूर्या 45' में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेता पिछले कुछ समय से इस फिल्म की ताबड़तोड़ शूटिंग कर रहे थे। हालांकि, इस बीच फिल्म को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। 


Aadar-Alekha Marriage: आदर-अलेखा की मेहंदी सेरेमनी पर करीना कपूर ने किया बेहतरीन डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Suriya 45 Fimimg Halted by Police Due to Unapproved Setup
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने रोकी फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने शूटिंग सेट पर पहुंचकर अचानक इसका फिल्मांकन रुकवा दिया। दरअसल, चेन्नई के केलंबक्कम-वंडालूर क्षेत्र के वेलिचाई गांव में शूटिंग के लिए अस्थायी मंच तैयार किए गए थे, जिसके कारण स्थानीय लोगों को अचानक सड़क बंद होने से समस्या होने लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बाद में, केलंबक्कम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उचित अनुमति न होने का हवाला देते हुए इसकी शूटिंग को रोक दिया। अधिकारियों ने टीम को ताम्बरम मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नर के कार्यालय से पूर्व अनुमति प्राप्त करने की सलाह दी। बता दें कि निर्माता इस फिल्म को सितंबर महीने में भव्य रूप से रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। 
Archana Puran Singh: फिर से मिस ब्रिगेंजा बनीं अर्चना, ‘कुछ कुछ होता है’ का अंदाज नई फिल्म में किया री-क्रिएट

Suriya 45 Fimimg Halted by Police Due to Unapproved Setup
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
ये सितारे सूर्या के साथ आएंगे नजर

फिल्म में मुख्य भूमिका में सूर्या और तृषा कृष्णन हैं। यह जोड़ी दो दशकों बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इसके अलावा स्वासिका, इंद्रांस, योगी बाबू, शिवदा, नट्टी सुब्रमण्यम और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suriya 45 Fimimg Halted by Police Due to Unapproved Setup
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya
पिछले साल से चल रही शूटिंग

संगीतकार ए आर रहमान को फिल्म का संगीत देने के लिए चुना गया था, लेकिन अब इस जिम्मेदारी को साईं अभ्यंकर ने संभाल लिया है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी का जिम्मा जीके विश्वनाथ ने लिया है और संपादन आर कलैवनान द्वारा किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2024 में पोलाची से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Suriya 45 Fimimg Halted by Police Due to Unapproved Setup
कार्तिक सुब्बाराज-सूर्या - फोटो : एक्स
इस फिल्म में भी दिखेंगे सूर्या

हालांकि, फिल्म की कहानी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह फिल्म एक एक्शन-ड्रामा होगी, जिसमें एक नायक की यात्रा को पर्दे पर दिखाया जाएगा। सूर्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह ‘रेट्रो’ फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसे कार्तिक सुब्बाराज ने डायरेक्ट किया है। यह गैंगस्टर ड्रामा 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
संबंधित वीडियो
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed