सामंथा रुथ प्रभु अपनी आने वाली फिल्म 'कुशी' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों अभिनेत्री स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, जिस कारण फिल्म की शूटिंग में देरी हो गई। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर अभिनेत्री से फिल्म से जुड़ी जानकारी लगातार मांग रहे थे, तब अभिनेत्री ने फैंस से फिल्म की शूटिंग पर जल्द ही लौटने का वादा किया था। अब फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। अभिनेत्री अब तेलुगू रोमांटिक फिल्म 'कुशी' के सेट पर वापस आ गई हैं।
Samantha: सामंथा ने शुरू की 'कुशी' की शूटिंग, विजय देवरकोंडा और टीम ने सरप्राइज देकर किया एक्ट्रेस का स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के सेट पर वापसी करके अभिनेत्री ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। बीते दिन आठ मार्च यानी महिला दिवस पर अभिनेत्री ने हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी। टीम ने भी उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। विजय देवरकोंडा, निर्देशक शिव निर्वाण और टीम ने केक के साथ उनका स्वागत किया और महिला दिवस भी मनाया।
Govinda: 15 साल की सुनीता को डेट करने से डरते थे गोविंदा, बोले- लग सकता था चाइल्ड मोलेस्टर का आरोप
'कुशी' की टीम ने सेट पर सामंथा का स्वागत करने, महिला दिवस पर बधाई देने और फिल्म इंडस्ट्री में 13 साल पूरे करने का जश्न मनाने के लिए बड़ा बैनर लगाया गया। निर्देशक और निर्माताओं ने सेट से सामंथा की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह मुस्कुराती दिखीं। तस्वीरों में वह विजय देवरकोंडा और 'कुशी' टीम के साथ केक काटती नजर आईं। पीच कलर के एथनिक सूट में वह बला की खूबसूरत लगीं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए निर्देशक शिव निर्वाण ने लिखा, 'द फाइटर सामंथा रुथ प्रभु 'कुशी' सेट पर लौट आई हैं।'
The Fighter @Samanthaprabhu2 is back to #Kushi sets@TheDeverakonda @MythriOfficial @HeshamAWMusic musical
Everything is going to be beautiful ❤️ pic.twitter.com/TL1VSapWDU
Bollywood: इन अभिनेताओं को डेब्यू के बाद बताया गया था अगला सुपरस्टार, आज तक कर रहे हैं फिल्मों में संघर्ष
'कुशी' की शूटिंग काफी समय बाद फिर से शुरू हुई है। टीम जल्द ही शूटिंग खत्म करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी। बीते साल मई में 'कुशी' के पहले शेड्यूल को कश्मीर में पूरा किया गया। इसके बाद शूटिंग रुक गई, क्योंकि सामंथा ने खुलासा किया था कि वह मायोसाइटिस नामक दुर्लभ ऑटो-इम्यून बीमारी से पीड़ित थीं। इलाज के लिए अभिनेत्री ने काम से ब्रेक लिया था, इसलिए 'कुशी' की शूटिंग को कई महीनों के लिए टालना पड़ा और सामंथा के वापस आने का इंतजार करना पड़ा।
Zakir Hussain: हमेशा तबला गोद में रखकर सफर करते थे उस्ताद जाकिर हुसैन, कभी घर लौटने के लिए नहीं होते थे पैसे
फरवरी 2023 के दौरान सामंथा ने शूटिंग में देरी के लिए प्रशंसकों से माफी मांगी थी और जल्द ही शूटिंग शुरू करने का वादा किया था। इस पर विजय ने जवाब दिया था, 'हम सभी पूर्ण स्वास्थ्य और आपकी मुस्कान के साथ आपकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।' अब सामंथा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जल्द ही फैंस को पर्दे पर सामंथा और विजय की जोड़ी देखने को मिलेगी।
Satish Kaushik Death: मसाबा को अपना नाम देना चाहते थे सतीश कौशिक, नीना गुप्ता के सामने रख दिया था यह प्रस्ताव