सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Samantha Ruth Prabhu: नागा-शोभिता की शादी के बाद सामने आई सामंथा की पहली पोस्ट, प्रशंसकों का खींचा ध्यान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 05 Dec 2024 12:50 PM IST
सार

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु बीते दिन शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, अब सामंथा रुथ प्रभु की नई पोस्ट सोशल मीडिया यूजर्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है। 
 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu first post after Naga chaitanya Sobhita dhulipala marriage caught fans attention
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला बुधवार, 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। यह चैतन्य की दूसरी शादी है क्योंकि उन्होंने पहले 2017 में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी। हालांकि, 2021 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। वहीं, नागा और शोभिता की शादी के बाद की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसी बीच सामंथा रुथ प्रभु की नई पोस्ट भी सोशल मीडिया पर लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही है। 

Trending Videos
Samantha Ruth Prabhu first post after Naga chaitanya Sobhita dhulipala marriage caught fans attention
सामंंथा रुथ प्रभु पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा रुथ प्रभु की पोस्ट ने खींचा ध्यान

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' का जश्न मनाते हुए अमेरिकी निर्देशक जोड़ी रुसो ब्रदर्स की इंस्टाग्राम स्टोरीज का एक स्क्रीनशॉट दोबारा साझा किया। राज और डीके द्वारा निर्मित 'सिटाडेल: हनी बन्नी' प्रियंका चोपड़ा-अभिनीत अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' का भारतीय स्पिनऑफ है, जिसे रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu first post after Naga chaitanya Sobhita dhulipala marriage caught fans attention
राज और डीके - फोटो : इंस्टाग्राम

रूसो ब्रदर्स ने की राज और डीके की तारीफ 

'एवेंजर्स: एंडगेम' के निर्देशकों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर राज और डीके के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'व्हाट ए जर्नी। अविश्वसनीय राज और डीके के साथ सिटाडेल हनी बनी पर काम करना सम्मान की बात है।' इससे पहले, नागा और शोभिता की शादी से पहले सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया था। 

Samantha Ruth Prabhu first post after Naga chaitanya Sobhita dhulipala marriage caught fans attention
शोभिता धुलिपाला और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम

नागा-शोभिता की शादी पर सामंथा ने दी प्रतिक्रिया? 

वीडियो में एक छोटी लड़की कुश्ती मैच में एक लड़के को पटकती हुई दिखाई दी थी। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'फाइट लाइक ए गर्ल।' कई लोगों ने इसकी व्याख्या पूर्व पति की दूसरी शादी पर उनकी प्रतिक्रिया के रूप में की। हाल ही में एक इंटरव्यू में सामंथा ने यह भी बताया कि तलाक के बाद उन्हें 'सेकंड हैंड' और 'इस्तेमाल किया हुआ' कहा गया। उन्होंने कहा, 'जब एक महिला तलाक से गुजरती है, तो बहुत शर्म और कलंक जुड़ा होता है। मुझे 'सेकंड हैंड, 'इस्तेमाल किया हुआ' और 'बर्बाद जीवन' जैसी बहुत सारी टिप्पणियां मिलती हैं।'

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu first post after Naga chaitanya Sobhita dhulipala marriage caught fans attention
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

तलाक पर दिया ये बयान

सामंथा ने कहा था, 'आपको एक ऐसे कोने में धकेल दिया जाता है जहां आपको ऐसा महसूस होने लगता है कि आप असफल हो गए हैं। मेरा मानना है कि यह उन परिवारों और लड़कियों के लिए वास्तव में कठिन हो सकता है जो इससे गुजर चुके हैं।'

Pushpa 2 The Rule Review: पुष्पराज को चाचा बनाकर सीक्वल में पास हो गए सुकुमार, सज गया ‘पुष्पा 3’ का ताना बाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed