{"_id":"664f316eb3ba27adf40b21cb","slug":"shruti-haasan-officially-part-ways-with-boyfriend-santanu-hazarika-actress-confirmed-on-social-media-2024-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shruti Haasan: जुदा हुईं श्रुति हासन-शांतनु हजारिका की राहें, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर की ब्रेकअप की पुष्टि","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Shruti Haasan: जुदा हुईं श्रुति हासन-शांतनु हजारिका की राहें, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर की ब्रेकअप की पुष्टि
कमल हासन की बेटी और दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री श्रुति हासन और शांतनु हजारिका आधिकारिक तौर अलग हो चुके हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि की है। दरअसल, अभिनेत्री ने फैंस के साथ संवाद करने के लिए गुरुवार (23 मई ) को आस्क मी एनीथिंग (एएमए) सेशन रखा था। इस चैट सेशन के दौरान अभिनेत्री ने कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।
एएमए सत्र के दौरान जब एक प्रशंसक ने उनके रिश्ते पर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "मुझे इस तरह के सवालों का जवाब देने में मजा नहीं आता है, लेकिन मैं पूरी तरह से सिंगल हूं और मिंगल होना चाहती हूं। इस समय मैं केवल काम कर रही हूं और अपने जीवन का आनंद ले रही हूं।"
3 of 5
श्रुति हासन और शांतनु हजारिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ समय पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अभिनेत्री का ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को फॉलो करना भी बंद कर दिया था। श्रुति और शांतनु कोरोना संक्रमण काल के समय से ही एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों मुंबई में एक साथ रह रहे थे। अक्सर, वे सोशल मीडिया पर अपने वीडियो साझा किया करते थे और प्रशंसकों से बातचीत भी किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रुति हासन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रुति हासन को आखिरी बार प्रभास के साथ फिल्म 'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' में देखा गया था। वे सलार पार्ट- 2 में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वे 'चेन्नई स्टोरी' का भी हिस्सा हैं। वे आदिवि शेष के साथ फिल्म डकैत में भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।