फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shruti Haasan: श्रुति हासन-शांतनु हजारिका की राहें जुदा! जानें क्यों हुआ कयासों का बाजार गर्म?

Fri, 26 Apr 2024 06:39 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 26 Apr 2024 06:39 PM IST
सार

श्रुति हासन और शांतनु हजारिका के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। आखिर इन अफवाहों को तूल कैसे मिला, आइए जान लेते हैं-
 

विज्ञापन
Shruti Haasan Santanu Hazarika breakup rumour on social media Know why the speculations on top
श्रुति हासन-शांतनु हजारिका - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति हासन अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरती हैं। बीते दिन श्रुति और उनके बॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद इनके अलगाव की खबरें इंटरनेट जगत में छा गईं।

Shruti Haasan Santanu Hazarika breakup rumour on social media Know why the speculations on top
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

श्रुति हासन और शांतनु बीते लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। वहीं, अभिनेत्री ने कुछ हफ्तों से शांतनु के साथ कोई तस्वीर भी शेयर नहीं की, जिसके कारण ब्रेकअप की अफवाहों ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया। हालांकि, न तो श्रुति हासन और न ही शांतनु हजारिका ने अपने ब्रेकअप के पीछे के कारण के बारे में खुलकर बात की है। 

Shruti Haasan Santanu Hazarika breakup rumour on social media Know why the speculations on top
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में ऐसी अफवाहें फैलने लगी थीं कि श्रुति हासन और शांतनु हजारिका करीब एक महीने से अलग रह रहे हैं। इस जोड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया और श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम फीड से उनकी एक साथ की तस्वीरें भी हटा दीं। 

Govinda: गोविंदा के भाई कृति कुमार ने लुटाया बहन पर प्यार, बोले- कृष्णा अभिषेक की मां ने हमदोनों को पाला है

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan Santanu Hazarika breakup rumour on social media Know why the speculations on top
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा प्रतीत होता है कि श्रुति और शांतनु ने अपने व्यक्तिगत हितों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अलग-अलग रास्ते अपनाने का फैसला किया है। मुंबई स्थित असमिया कलाकार शांतनु हजारिका एक विजुअल आर्टिस्ट, वीडियो गेम डिजाइनर और चित्रकार हैं। उनकी रचनात्मक प्रतिभा ने श्रुति का ध्यान तब खींचा जब वह अपनी किताब पर काम कर रही थीं, जिसमें उनकी कविताएं हैं। शांतनु ने पुस्तक के लिए एक चित्रकार और डिजाइनर के रूप में योगदान दिया और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। 

Gold Gala 2024: करण जौहर को मिलेगा गोल्ड लीजेंड सम्मान, 11 मई को लॉस एंजिल्स में आयोजित होगा कार्यक्रम

विज्ञापन
Shruti Haasan Santanu Hazarika breakup rumour on social media Know why the speculations on top
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

काम के मोर्चे पर, श्रुति 'सालार 2' के लिए तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा, 'डेकोइट', 'टॉक्सिक' और सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली' जैसी परियोजनाओं में उनके शामिल होने की अफवाहें हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Instagram Ke Lootere: इंस्टाग्राम की सबसे बदनाम ठग पर बनी डॉक्यूमेंट्री, कैंसर पीड़ित बताकर जुटाए लाखों फॉलोअर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed